नए जिले सारंगढ़-बिलाईगढ़ को लेकर कांग्रेस में दो फाड़, विधायक उत्तरी जांगड़े ने की सरिया-बरमकेला को सारंगढ में रखने की मांग, इधर प्रकाश नायक ने भी खोला मोर्चा

रायगढ. जिले से अलग होकर बने सारंगढ बिलाईगढ़ जिले में परिसीमन को लेकर कांग्रेस में दो फाड़ हो गई है। सरिया बरमकेला क्षेत्र को नए जिले सारंगढ में शामिल करने की बजाए रायगढ़ में ही रखने की मांग को लेकर जहां स्थानीय विधायक प्रकाश नायक ने मोर्चा खोल दिया है। विधायक समर्थकों ने दो दिन पहले तहसील कार्यालय में 15 हजार से अधिक लोगों की लिखित आपत्ति दर्ज कराते हुए रायगढ़ में रहने की मंशा जाहिर की थी।



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Action : अवैध खनिज गतिविधियों पर कार्रवाई, 1 हाइवा,1 जेसीबी मशीन, 2 ट्रैक्टर जब्त, वित्तीय वर्ष 2025-26 में 612 प्रकरण दर्ज, 1.74 करोड़ से अधिक की वसूली...

इसके उलट मंगलवार को सारंगढ विधायक उत्तरी जांगड़े ने भी अपने समर्थकों के साथ समर्थन में प्रपत्र दाखिल किया है। विधायक उत्तरी जांगड़े और उनके समर्थक सरिया बरमकेला को सारंगढ में शामिल करना चाहते हैं। आलम ये है कि दोनों धड़े, शक्ति प्रदर्शऩ की स्थिति में आ गए हैं।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Action : कलेक्टर के निर्देश पर अवैध रेत उत्खनन पर कार्रवाई, 200 ट्रैक्टर अवैध रेत नदी में वापस डलवाई गई, 2 हाईवा वाहन जब्त...

error: Content is protected !!