नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, आरोपी युवक को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल, सहयोग करने वाले पिता की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी

जांजगीर-चाम्पा. अड़भार चौकी की पुलिस ने नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. प्रकरण में सहयोग करने वाले आरोपी युवक के पिता की पहले ही गिरफ्तारी हो चुकी है.

 



अड़भार चौकी प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि 17 अक्टूबर को नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपहरण करने की रिपोर्ट चौकी में दर्ज कराई गई थी. जांच में पता चला कि अड़भार के युवक रवि लहरे ने नाबालिग लड़की का अपहरण किया है और इस घटना में उसके पिता बट्टू लाल ने सहयोग किया है. इस पर युवक के पिता बट्टू लाल को गिरफ्तार किया गया था.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan Arrest : 11 केवी के 450 किलो सिल्वर तार की चोरी करने वाले सहित खरीददार 5 आरोपी गिरफ्तार, रायपुर से हुई खरीददार की गिरफ्तारी, चोरी का सामान और पिकअप जब्त

प्रकरण की जांच चल रही थी. इस बीच मुखबिर की सूचना पर आरोपी युवक रवि लहरे को गिरफ्तार किया गया और नाबालिग लड़की को दस्तयाब किया गया. पूछताछ में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की बातें सामने आई, जिसके बाद प्रकरण में धारा 376 भी जोड़ी गई और मामले में पॉक्सो एक्ट की धारा 4, 6, 17 के तहत भी जुर्म दर्ज किया गया है. आरोपी युवक रवि लहरे को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Arrest : मनी लांड्रिंग के नाम पर डिजिटल अरेस्ट, फिर ट्रांसफर करा लिया 32 लाख, सीबीआई के नाम पर डराकर 24 घण्टे किया था डिजिटल अरेस्ट, अब आरोपी गिरफ्तार, पंजाब का है आरोपी...

Related posts:

error: Content is protected !!