न हाथ, न पैर… फर्राटे से जुगाड़ रिक्शा चला रहे शख्स को देख आनंद महिंद्रा ने दिया ये ऑफर…

उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने कहा है कि इस वीडियो को देखकर वे अवाक रह गए हैं. ये जेंटलमैन शारीरिक चुनौतियों का सामना तो कर रहे हैं, लेकिन कुदरत ने उन्हें… उन्हें जो दिया है वो उससे ही खुश है और इसके लिए आभारी है. आनंद महिंद्रा ने इस शख्स के लिए नौकरी की पेशकश की है.

 



उद्योगपति आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर अपनी दमदार मौजूदगी के लिए जाने जाते हैं. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर उनकी पैनी निगाह रहती है. ऐसा ही एक वीडियो आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है. इस वीडियो में बिना हाथ-पैरों का एक दिव्यांग शख्स एक मॉडिफाइड रिक्शा चला रहा है. इस वीडियो से आनंद महिंद्रा बेहद प्रभावित हैं.

उद्योगपति महिंद्रा ने कहा है कि इस वीडियो को देखकर वे अवाक रह गए हैं. ये जेंटलमैन शारीरिक चुनौतियों का सामना तो कर रहे हैं, लेकिन कुदरत ने उन्हें जो दिया है वो उससे ही खुश है और इसके लिए आभारी है. आनंद महिंद्रा ने इस शख्स के लिए नौकरी की पेशकश की है. उन्होंने लोगों से कहा है कि वे इसके बारे में जानकारी जुटाने में मदद करें.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

1 मिनट 7 सेकेंड का ये वीडियो उम्मीदों का संचार करने वाला है. वीडियो में बिना हाथ-पैरों का ये शख्स सड़कों पर अपनी मॉडिफाइड रिक्शा को बड़े कॉन्फिडेंस में चला रहा है. इस शख्स से बात करे तो लोगों की आवाज सुनकर और गाड़ियों की आवाजाही देखकर ये लगता है कि ये शख्स दिल्ली में ही अपने रिक्शा को चला रहा है.

आनंद महिंद्रा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए ट्वीट किया, “ये वीडियो आज मेरी टाइमलाइन पर मिला. यह नहीं पता कि यह कितना पुराना है या यह कहां का है, लेकिन मैं इस सज्जन से चकित हूं, जिसने न केवल अपनी शारीरिक चुनौतियों का सामना किया है, बल्कि उसके पास जो कुछ है उसके लिए आभारी भी है.”

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

आगे उद्योगपति महिंद्रा ने Mahindra Logistics को टैग करते हुए कहा है कि क्या वे इस शख्स को महिंद्रा के लास्ट माइल डिलीवरी प्रोजेक्ट में बिजनेस एसोसिएट बना सकते हैं ?

वीडियो में ये व्यक्ति कहता है, वो इस गाड़ी को 5 साल से चला रहा है. उसके घर में पत्नी के अलावा 2 छोटे बच्चे भी हैं. उसके पिता बूढ़े हो चुके हैं. परिवार की देखभाल और खर्च चलाने के लिए वो इस गाड़ी को चलाता है.

आनंद महिंद्रा के इस ट्वीट पर जवाब देते हुए एक शख्स ने कहा है कि उसने इस शख्स को दक्षिणी दिल्ली क्षेत्र महरौली के आसपास देखा है, लेकिन उसे इसके सही ठिकाने के बारे में नहीं पता है. आनंद महिंद्रा की टीम अब इस शख्स की तलाश करने में जुटी है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

आपको बता दें कि आनंद महिंद्रा के ट्विटर पर 86 लाख फॉलोअर हैं. कुछ दिन पहले भी उन्होंने जुगाड़ की गाड़ी चलाने वाले एक शख्स को बोलेरो देने की पेशकश की थी.

error: Content is protected !!