रावत नाच की धूम, लाठी-डंडे के साथ रावत नाच का हैरतअंगेज प्रदर्शन

जांजगीर-चाम्पा. जिले के ग्रामीण और शहरी इलाके में इन दिनों रावत नाच की धूम है. रावत नाच मंडली के सदस्य, घर-घर जाकर रावत नाच का प्रदर्शन कर रहे हैं. इस दौरान लाठी-डंडे के हैरतअंगेज करतब भी दिखाए जा रहे हैं.



गांव हो या शहरी क्षेत्र, यहां जैसे ही रावत नाच की मंडली पहुंचती है, वैसे ही रावत नाच देखने लोगों की भीड़ जुट जाती है. शाम से रावत नाच का सिलसिला चालू होता है, जो देर रात तक चलता है. इस दौरान बाजे-गाजे के साथ रावत नाच मंडली, नाचते और गाते हैं, जिसे देखने लोगों की भीड़ जुट रही है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : तिलई में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी द्वारा रजत जयंती महोत्सव पर शिविर का किया गया आयोजन, बड़ी संख्या में पहुंचे हितग्राही

ऐसा ही नजारा, जिले के खरौद क्षेत्र के रिंगनी गांव में देखने को मिला, जहां रावत नाच की प्रस्तुति दी जा रही है. रावत नाच मंडली के द्वारा खास तरीके से प्रस्तुति दी जा रही है, जिसे लोगों के द्वारा सराहा जा रहा है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय एवं श्री ऋषभ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बनाहिल के राष्ट्रीय सेवा योजना की सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ शुभारंभ

error: Content is protected !!