इन आदतों के जरिए रोजाना कम कर सकते हैं अपने बॉडी का एक्स्ट्रा फैट… डिटेल में जानिए…

वजन कम करने के लिए पूरी तरह से अपनी डाइट चेंज कर देना, हैवी एक्सरसाइजेस करने का शेड्यूल आप कुछ दिनों तक ही फॉलो कर सकते हैं क्योंकि इससे बॉडी पूरी तरह एक्जॉस्ट हो जाती है लेकिन अगर आप रोजाना की आदतों में थोड़े-बहुत ही बदलाव करें तो काफी हद तक फिट और शेप में लंबे समय तक बने रह सकते हैं…

 



प्रोटीन रिच डाइट लेकर –

अपने सुबह की शुरूआत प्रोटीन रिच डाइट से करें। ऐसा इसलिए कहा गया है क्योंकि प्रोटीन से भरपूर चीज़ें आपका पेट लंबे समय तक भरा रखती हैं जिससे बार-बार भूख नहीं लगती और आप संतुलित मात्रा में खाना खाते हैं जिससे वजन और पेट दोनों ही आसानी से कम हो सकता है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : वेदांता पावर की पहल से ग्रामीण बच्चों को मिल रहे शिक्षा के बेहतर अवसर, प्रोजेक्ट विद्या से बदल रही ग्रामीण बच्चों की तस्वीर

भरपूर मात्रा में पिएं पानी पीकर –
दिन में 7-8 गिलास पानी पीने से आप कई सारी बीमारियों से तो दूर रहते ही हैं साथ ही वजन को भी आसानी से कंट्रोल में रख सकते हैं। अपने दिन की शुरूआत गुनगुने पानी से करें। पानी पीने से भी पेट फुल रहता है जिससे ओवरइटिंग से बचा जा सकता है।

एक्सरसाइज कर –

एक्सरसाइज को खाने जितना जरूरी समझें तभी यह नियमित आदत बन पाएगा। रोजाना की थोड़ी-बहुत एक्सरसाइज से ही आपकी बॉडी न सिर्फ शेप में रहेगी बल्कि लाइट फील भी होगा। ब्लोटिंग, गैस, एसिडिटी के चलते पेट फूलने की समस्या नहीं होगी जिससे पेट अंदर रहेगा। इसके अलावा और भी दूसरी जगहों का फैट एक्सरसाइज की मदद से कम होता है और आप लंबे समय तक जवां और हेल्दी बने रह सकते हैं।

इसे भी पढ़े -  Bilaspur News : विश्व मधुमेह दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में स्वास्थ्य शिविर, 332 कर्मचारियों की हुई ब्लड शुगर जांच

मूवमेंट बंद न करें –

घंटों तक बैठकर जल्दी-जल्दी काम खत्म करने की जगह बीच-बीच में ब्रेक लें। ये आदत भी फैट बर्न करने में बहुत हेल्प करती है। ब्रेक में सीढ़ियां उतरने-चढ़ने जैसी एक्सरसाइज या मार्केट से कुछ घर का सामान ले आना जैसी छोटी-मोटी एक्टिविटीज से ही काफी फर्क पड़ता है।

खाने पर रखें नजर –

सुबह से लेकर रात तक आप क्या खाते हैं इस पर पैनी नजर रखें तभी आप वजन कम करने के टारगेट को जल्द पूरा कर सकते हैं। नाश्ते में प्रोटीन लिया या नहीं, पानी पर्याप्त मात्रा में पिया या नहीं, इसका ध्यान रखें। अगर एक दिन मिस हो गया तो अगले दिन सख्ती से इनका पालन करें।

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big Loot : घर में अकेली थी महिला, 2 बदमाश पहुंचे और लूट ले गए जेवरात, नगद... मौके पर पहुंचे SP और ASP, बेखौफ हुए बदमाश, दिनदहाड़े की लूट की वारदात...

Related posts:

error: Content is protected !!