वनडे की कप्तानी नहीं छोड़ना चाहते थे विराट कोहली, 48 घंटे का अल्टीमेटम देकर रोहित को सौंप दी कमान

नई दिल्ली. BCCI ने बुधवार को बड़ा फैसला लिया और रोहित शर्मा को वनडे टीम का नया कप्तान घोषित किया। विराट कोहली को वनडे टीम के कप्तान के पद से हटाने के बाद बीसीसीआई ने टी20 कप्तान रोहित शर्मा को यह जिम्मेदारी सौंपी।कोहली भले ही टी20 इंटरनेशनल में कप्तानी छोड़ चुके थे, लेकिन वह वनडे टीम की कमान छोड़ना नहीं चाहते थे। रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई ने कोहली को खुद कप्तानी छोड़ने के लिए 48 घंटे का वक्त दिया था। लेकिन कोहली ने कप्तानी नहीं छोड़ी।



इसे भी पढ़े -  T20 World Cup 2026 Prize Money: चैंपियन पर होगी धनवर्षा, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे करोड़ों रुपये

इसके बाद बोर्ड ने 49वें घंटे में रोहित शर्मा को वनडे टीम का कप्तान नियुक्त कर दिया।कोहली की बर्खास्तगी के बारे में बीसीसीआई के बयान में जिक्र भी नहीं किया गया, जिसमें सिर्फ कहा गया कि चयन समिति ने आगे बढ़ने के दौरान रोहित शर्मा को वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय टीमों का कप्तान बनाने का फैसला किया है।बीसीसीआई और राष्ट्रीय चयन समिति ने कोहली को कप्तानी से हटा दिया, जिनकी महत्वाकांक्षा शायद 2023 वनडे विश्व कप में घरेलू सरजमीं पर भारतीय टीम की अगुआई करने की होगी। जिस पल भारत टी20 विश्व कप के ग्रुप स्टेड से बाहर हुआ, कोहली को कप्तानी से हटाया जाना तय हो गया था। लेकिन बीसीसीआई अधिकारी पिछले साढ़े चार सालों से टीम के कप्तान को सम्मानजनक रास्ता देना चाहते थे।

इसे भी पढ़े -  T20 World Cup 2026 Prize Money: चैंपियन पर होगी धनवर्षा, हारने वाली टीम को भी मिलेंगे करोड़ों रुपये

Leave a Reply

error: Content is protected !!