एबीवीटीपीएस में एचआईवी-एड्स जागरूकता एवं रक्त जांच शिविर आयोजित

जांजगीर-चाम्पा. विश्व एड्स पखवाड़ा के अवसर पर अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत गृह (एबीवीटीपीएस ) मड़वा में बुधवार को एचआईवी-एड्स जागरूकता एवं रक्त जांच शिविर लगाई गई। श्रमिकों के मन से संकोच मिटाने एवं उनमें एचआईवी-एड्स के प्रति जागरूकता लाने के लिए मुख्य अभियंता एचएन कोसरिया द्वारा स्वयं का रक्त परीक्षण एवं स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। इस अवसर पर मुख्य अभियंता के साथ अतिरिक्त मुख्य अभियंता आलोक लकरा एवं रामजी सिंह द्वारा एचआईवी-एड्स रोग के फैलाव, परीक्षण एवं उपचार संबंधी जानकारीयुक्त पम्पलेट का प्रदर्शन किया गया।शिविर का आयोजन विद्युतगृह चिकित्सालय एवं चांपा की ग्राम मित्र समाजसेवी संस्था द्वारा छत्तीसगढ़ एड्स नियंत्रण समिति रायपुर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एसआर बंजारे, नोडल अधिकारी डॉ. वीके पैगवार के दिशा-निर्देश एवं मुख्य अभियंता एचएन कोसरिया के मार्गदर्शन पर किया गया। इस शिविर में 41 अधिकारी, कर्मचारी एवं श्रमिकों की रक्तजांच की गई। ग्राममित्र समाजसेवी संस्था के कार्यक्रम प्रबंधक डोल नारायण पटेल द्वारा एचआईवी -एड्स के बारे में जानकारी दी गई।

 



इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

परामर्शदाता चेतन साहू द्वारा यौनरोगों के विषय में जनसमूह को विस्तार से समझाया गया। उन्होंने बताया कि एआईवी-एड्स के विषय में कोई भी व्यक्ति टोल फ्री नंबर 1097 पर जानकारी प्राप्त कर सकता है। शिविर में चिकित्साधिकारी डॉ. कल्पदीप देब, स्टाफ नर्स चित्रा पटेल, जीवंती, कक्ष सेवक आकाश राठौर, ड्रेसर परमेश्वर वाहन चालक धनीराम एवं ग्राममित्र संस्था से डॉ. आदर्श कपूर, विरेंद्र तिवारी एवं विष्णु बरेठ ने अपना योगदान दिया।

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

Related posts:

Leave a Reply

error: Content is protected !!