रेसलर और भाजपा नेत्री बबीता फोगाट का आज रायपुर दौरा, सफाई मित्रों के सम्मान कार्यक्रम में होंगी शामिल…

रायपुर. रेसलर और भाजपा नेत्री बबीता फोगाट आज रायपुर आएंगी। रायपुर पहुंचने के बाद बबीता शंकर नगर में आयोजित भाजपा नेता मनोज प्रजापति की जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगी। कार्यक्रम में सफाई मित्रों का सम्मान होगा।

 



कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष विष्णु देव साय भी शामिल होंगे। संगठन महामंत्री पवन साय और अंतरराष्ट्रीय रेसलर भाजयुमो की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बबीता फोगाट कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में शहर के 700 सफाई कर्मी उपस्थित रहेंगे।

इसे भी पढ़े -  Kisaan School Pratibha Samman : किसान स्कूल में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह' 15 अगस्त को, एडिशनल एसपी और एसडीएम समेत अन्य अफसर होंगे अतिथि...
error: Content is protected !!