शाहरुख खान को लेकर अभिनेत्री जूही चावला ने किया बड़ा खुलासा, कहा- ‘डर’ फिल्म में…

गौरतलब है कि ये BTS वीडियो जूही चावला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। जिसमें वो कह रही हैं कि, “क्या आप जानते हैं कि ‘डर’ (Darr) फिल्म में शाहरुख खान से पहले ये रोल दारा सिंह (Dara Singh) जी को दिया गया था तो यहां आइए दारा सिंह जी’ जूही के बुलाने के बाद वीडियो में सुदेश लहरी दारा सिंह के गेटअप में दिखाई देते हैं और कहते हैं आहो! ‘भई क…क…क..किरण, शादी का मुहूर्त निकला जा रहा है जल्दी से बाहर आओ।
जादू तेरी नजर… खुश्बू तेरा बदन… तू हां कर या ना कर, तू है मेरी किरण जय मेहता। वहीं गौरतलब है कि गाने में सुदेश के मुंह से अपने पति जय मेहता का नाम सुनकर जूही हैरान होते हुए कहती हैं क्या? और फिर हंसते हुए कहती हैं –आहो।



इसे भी पढ़े -  Sakti News : भाजपा सक्ती नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा एवं भाजयुमो युवा नेता चिराग अग्रवाल ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को भेंटकर दी बधाई, ऐतिहासिक विधेयक "धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026" पारित होने पर की मुलाकात

इसके साथ ही जूही ने एक और वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें उनके साथ अर्चना पूरन सिंह नजर आ रही और वीडियो में वो अर्चना के साथ अपनी सुपरहिट फिल्म हम है राही प्यार के ‘घुंघट की आड से दिलबर का’ गाने पर डांस करती हुई नजर आ रही। इसके अलावा शो में जूही ने कपिल शर्मा और शो की पूरी टीम के साथ गरबा भी किया।

इसे भी पढ़े -  सावधान! ड्राइविंग के दौरान मौत को बुलावा देती हैं ये 5 आदतें, आज ही बदलें वरना पड़ेगा पछताना

आख़िर में बात जूही के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की करें तो जूही आने वाले समय में ‘शर्माजी नमकीन’ में दिखाई देंगी, जिसमें दिवगंत एक्टर ऋषि कपूर लीड रोल में हैं। यह फिल्म ऋषि जी के आकस्मिक निधन से पहले की शूट की हुई थी। यह उनकी आखिरी फिल्म है। उनकी डेथ के बाद प्रोड्यूसर्स ने उनके पार्ट को बरकरार रखा है और फिल्म के बाकी हिस्सों के लिए परेश रावल को साइन किया है।

error: Content is protected !!