क्रिकेट हेलमेट में जाह्नवी कपूर का जोरदार लुक वायरल, राजकुमार राव हुए क्लीन बोल्ड!

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर और राजकुमार स्टारर फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही का शानदार लुक सामने आया है. पिछले साल फिल्ममेकर करण जौहर ने इस फिल्म का खुलासा किया था और अब 26 जनवरी के मौके पर शूटिंग की कई तस्वीरें शेयर कर दीं. इस तस्वीर में जाह्नवी क्रिकेट हेलमेट पहने दिखाई दे रही हैं. उनके चेहरे के तेवर साफ बता रहे हैं कि वे किस गेंदबाज की गेंद का इंतजार कर रही हैं. साथ ही एक फोटो में वो मैदान में बैठी हैं और हाथ ग्लव्स पहन रही है. जाहिर है क्रिकेट से जुड़ी फिल्म है तो जाह्नवी ने किस कदर इसकी प्रैक्टिस की होगी.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : खोड़ के लाल ने बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान, छात्र कैलाश निर्मलकर का दिल्ली थल सैनिक शिविर के लिए चयन

इस तस्वीर को शेयर कर जाह्नवी ने लिखा, “क्रिकेट कैंप, मिस्टर एंड मिसेस माही.”
बता दें, जाह्नवी का ये लुक लोगों को बहुत पसंद आ रहा है. वे जमकर इन तस्वीरों पर कमेंट कर रहे हैं.

वहीं राजकुमार ने भी अपना रिएक्शन देते हुए लिखा- मिसेज माही. साथ में दिल का इमोजी भी बनाया. बता दें, इससे पहले भी ये जोड़ी फिल्म रूही में नज़र आ चुकी हैं.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पकरिया (झूलन) में पारंपरिक भोजली पर्व का भव्य आयोजन, हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ लोगों ने मनाया

Related posts:

error: Content is protected !!