नए साल के पहले दिन ही आई बुरी खबर, वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़ से 12 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

कटरा, जम्मू-कश्मीर. माता वैष्णो देवी भवन में भगदड़ से कोहराम मच गया। इस घटना में 12 श्रद्धालुओं की मौत की खबर मिल रही है। जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। फिलहाल, घायलों को नारायणा अस्पताल ले जाया गया है, वहीं घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कहा कि स्थिति नियंत्रण में है।

 



इस दुखद घटना की जानकारी मिलते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर दुख जताया। लिखा कि माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ में लोगों की मौत से अत्यंत दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

बताया जा रहा है कि नए साल के पहले दिन श्रद्धालु माता के दर्शन को यहां पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक भगदड़ मच गई। हर साल यहां भक्तों की सुविधा का खास ख्याल भी रखा जाता है, लेकिन शनिवार को व्यवस्थाओं में हुई चूक की वजह से यह बड़ा हादसा हो गया। फिलहाल, मामले की अभी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!