कबाड़ कारोबारी निकला करोड़पति, छापामार कार्रवाई में 25 करोड़ की संपत्ति जब्त

मेरठ (उप्र ). उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस ने चोरी और लूट के वाहनों का कटान करने के आरोपी हाजी गल्ला के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसके वेस्टर्न रोड स्थित बंगले पर बने अवैध गोदाम को शुक्रवार को सील कर दिया। इस गोदाम का बाजार मूल्य 25 करोड़ रुपए आंका जा रहा है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

 



वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने बताया कि संगठित अपराध एवं कुख्यात अपराधियों के विरुद्ध मेरठ पुलिस द्वारा लगातार चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज हाजी के वेस्टर्न रोड स्थित बंगला नंबर 235 पर बने एक गोदाम को सील कर दिया।

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

गौरतलब है कि गल्ला के विरुद्ध विभिन्न थानों में कम से कम 32 अभियोग पंजीकृत हैं। आरोप है कि वह स्थानीय एवं दूर-दराज के क्षेत्रों से भी चुराये गये वाहनों का अवैध कटान करने और उनका क्रय एवं विक्रय करने में शामिल है। इसके गिरोह के अन्य सदस्य भी न्यायिक अभिरक्षा में निरुद्ध किए गए हैं।

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

Related posts:

error: Content is protected !!