भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चन्द्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक की घटना को साजिश करार दिया

जांजगीर-चाम्पा. भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चन्द्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक की घटना को साजिश करार दिया। जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चन्द्रा ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व वाली पंजाब की कांग्रेस सरकार से सवाल किया कि राज्य की पुलिस ने क्या जानबूझकर प्रधानमंत्री के सुरक्षा दस्ते को झूठा आश्वासन दिया ? कैसे प्रदर्शनकारी उनके काफिले तक पहुंचे और जब सुरक्षाकर्मियों ने मुख्यमंत्री कार्यालय से संपर्क साधने की कोशिश की तो क्यों कोई संवाद नहीं किया गया।



भाजपा जिलाध्यक्ष ने बयान जारी करते हुए सवाल किया कि प्रधानमंत्री के पूरे काफिले को जब रोकने का प्रयास हुआ और करीब 20 मिनट तक जब उनकी सुरक्षा भंग की गई तब किसने और कैसे प्रदर्शनकारियों को प्रधानमंत्री की गाड़ी तक पहुंचाया ? श्री चन्द्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री के मूवमेंट की जानकारी आम आदमी को नहीं होती है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChsmpa Politics : जिले की 3 नगर पालिका में उपाध्यक्ष पद पर चुनाव, 2 BJP और 1 पर कांग्रेस, अकलतरा में हो गई क्रॉस वोटिंग...

कांग्रेस के खूनी इरादे नाकाम रहे। जो लोग कांग्रेस पार्टी में मोदी से घृणा करते हैं, वह आज देश के प्रधानमंत्री को उनकी सुरक्षा को किस तरह से भंग किया जाए, उसके लिए प्रयासरत थे।
उन्होंने कहा कि ऐसी घटना हुई है, जो कि भारत के इतिहास में अभूतपूर्व है। आतंकवाद के गंभीर दौर में, आतंकवाद से गंभीर रूप से प्रभावित क्षेत्रों में भी कभी इस प्रकार की सुरक्षा की चूक नहीं हुई या यूं कहें सुरक्षा के साथ ऐसा मजाक नहीं हुआ, जैसा आज प्रधानमंत्री के साथ हुआ।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChsmpa Politics : जिले की 3 नगर पालिका में उपाध्यक्ष पद पर चुनाव, 2 BJP और 1 पर कांग्रेस, अकलतरा में हो गई क्रॉस वोटिंग...

हम सभी जानते हैं कि चाहे राष्ट्र का विकास हो, राष्ट्र का हित हो या राष्ट्रीय सुरक्षा, सभी को अपनी निजी राजनीति की तराजू पर तौलते-तौलते आज वह इस सीमा तक आ गए कि मोदी के प्रति ईर्ष्या, वैमनस्य और घृणा सरकार के रूप में अपना संवैधानिक दायित्व, राजनीतिक दल की मर्यादा और मानव जीवन का मूल्य तीनों को तार-तार कर दिया। भारतीय जनता पार्टी इस घटना की घोर निंदा करती है।

error: Content is protected !!