BIG NEWS : मुलमुला क्षेत्र में दुकान के शटर का ताला तोड़ा, सीसी टीवी कैमरे और वायर को ले गए थे चोर, एक आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, दूसरा आरोपी फरार

जांजगीर-चाम्पा. थाना मुलमुला थाना मुलमुला क्षेत्रांतर्गत ग्राम नरियरा के व्यवसायी प्रार्थी परस निराला द्वारा 28.01.22 को थाना मुलमुला में दुकान के शटर में लगे ताला को तोड़कर दुकान के बाहर में लगे सीसी कैमरा एवं वायर को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है कि लिखित में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराया था, जिसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ( भा ० पु o से ० ) व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी ( रा ० पु ० सं ० ) के मार्गदर्शन में आज दिनांक 30.01.22 को पतासाजी के दौरान…

 



मुखबिर सूचना पर श्रवण साहू पिता दुकालू राम साहू उम्र 25 वर्ष बिलासपुर का उक्त दुकान के सीसी कैमरा एवं वायर जुमला कीमती 30000 रूपये को चोरी कर ग्राम बनाहिल एवं नरियरा के बीच झाडी में छुपाकर रखा है कि सूचना पर तत्काल अनुविभागीय अधिकारी ( पुलिस ) चन्द्रशेखर परमा के नेतृत्व में थाना मुलमुला पुलिस स्टाफ द्वारा आरोपी को चांपा बिरगहनी के बीच घेराबंदी कर पकड़े, जिसे मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की गई.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape Accused Arrest : 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला 55 वर्षीय आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार, भेजा गया जेल...

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह और उसका साथी महेश उर्फ कुंदरू सिंधी उर्फ भाउ निवासी चकरभाठा बिलासपुर के साथ दिनांक 28.01.22 को बिलासपुर रेल्वे स्टेशन से ट्रेन में बैठकर चांपा रेल्वे स्टेशन में उतर गये, दोनों दिनभर शराब पी, उसके बाद पैसे खतम होने पर अकलतरा रोड होते हुए अपने साथी के साथ जो लोहे का राड रखा था प्रार्थी के दुकान ग्राम नरियरा पहुंचे, लोहे के राड से दुकान में लगे सीसी कैमरा एवं वायर को तोड़कर एवं खींचकर वहीं तालाब के किनारे बेशरम की झाड़ में फेंक दिये थे.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Double Murder Arrest : 10 लाख उधार लिया और जब वापसी करने का दबाव बढ़ा तो रच डाली संगीन साजिश, आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल, शराब में सुहागा मिलाकर पिलाया, झोलाछाप डॉक्टर और पार्षद की हुई थी मौत... डिटेल में पढ़िए...

शटर के ताला को तोड़ रहे थे, उसी समय अंदर से आवाज आने पर भाग गये, इसका साथी लोहे के राड को लेकर भाग गया । पता तलाश के दौरान उसका साथी कुंदरू सिंधी लोहे की राड के लेकर भाग गया है, जिसकी तलाश की जा रही है । आरोपी को आज दिनांक 30.01.22 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया ।

कार्यवाही में निरीक्षक व्ही ० एन ० भारद्वाज , सउनि विरेन्द्र सिंह नेताम , प्र ० आर ० 135 लाल बहादूर चन्द्रा , 362 रेमन सिंह , आर 0 672 दुर्गेश खूंटे , 992 धर्मेन्द्र बंजारे , 980 विरेन्द्र टण्डन 556 सुरेश रत्नाकर 576 राजेन्द्र राठौर का योगदान रहा ।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Child Rape Accused Arrest : 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाला 55 वर्षीय आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार, भेजा गया जेल...

Related posts:

error: Content is protected !!