BIG NEWS : जांजगीर. ऋण पुस्तिका संबधी कार्य के लिए रूपये की मांग करने पर पटवारी निलंबित, वायरल वॉईस रिकार्डिंग और विडियो के आधार पर हुई निलंबन की कार्रवाई

जांजगीर-चांपा. ऋण पुस्तिका से संबंधित कार्य हेतु रूपयों की मांग करने वाले पटवारी को निलंबित कर दिया गया है।
अपर कलेक्टर जांजगीर ‌द्वारा आज जारी आदेश के अनुसार सोशल मीडिया में वायरल
वॉईस रिकार्डिंग और विडियो के आधार पर ग्राम- देवरघटा-जैजैपुर के पटवारी एस.एस. मरकाम को निलंबित किया गया है।

 



एसएस मरकाम, वर्तमान में पटवारी हल्का नं.- 28, ग्राम-बड़े सीपत, तहसील-मालखरौदा में पदस्थ थे।
निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय तहसील कार्यालय डभरा नियत किया गया है। उन्हें निलंबन काल में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी। यह आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है।

इसे भी पढ़े -  CG News : प्रदेशभर में वाहनों की सघन जांच जारी, दो दिनों में 364 पर कार्रवाई, 5 वाहन जब्त, 19 वाहनों के परमिट होंगे निरस्त, तैयार किए गए प्रकरण

Related posts:

error: Content is protected !!