माइनस 40 डिग्री में भी उबाल पर लहू, जोशो-खरोश के साथ जवानों ने मनाया गणतंत्र दिवस

नई दिल्ली. भारत आज 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस साल के गणतंत्र दिवस परेड में 16 सैन्य दलों, 17 मिलिट्री बैंड तथा विभिन्न राज्यों, विभागों और सैन्य बलों की 25 झांकियों को शामिल किया जाएगा।

 



गणतंत्र दिवस परेड-2022 भारत की स्वतंत्रता के 75वें वर्ष में हो रही है जिसे पूरे देश में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के रूप में मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा, ‘आप सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

आईटीबीपी के जवानों ‘हिमवीरों’ ने उत्‍तराखंड के औली क्षेत्र में 11 हजार फीट में शून्‍य से 20 डिग्री कम तापमान में गणतंत्र दिवस मनाया है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

इंडो तिब्‍बतन बॉर्डर पुलिस के जवानों ने लद्दाख में 15000 फीट की ऊंचाई पर माइनस 40 डिग्री तापमान में गणतंत्र दिवस मनाया है।

उत्‍तराखंड में 14000 फीट पर तैनात आईटीबीपी के जवानों ने शून्‍य से 30 डिग्री कम तापमान में गणतंत्र दिवस मनाया। इस दौरान उन्‍होंने भारत माता की जय के नारे भी लगाए।

आईटीबीपी के जवानों ने उत्‍तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में 12 हजार फीट में शून्‍य से कई डिग्री नीचे के तापमान में गणतंत्र दिवस मनाया है।

आईटीबीपी के जवानों ने हिमाचल प्रदेश में भी 16000 फीट की ऊंचाई पर गणतंत्र दिवस मनाया है। इस दौरान तापमान शून्‍य से कई डिग्री नीचे था।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

ITBP के जवानों ने माइनस 35 डिग्री में मनाया गणतंत्र दिवस
इंडो तिब्‍बतन बॉर्डर पुलिस के जवानों ने लद्दाख में 15000 फीट की ऊंचाई पर माइनस 35 डिग्री तापमान में गणतंत्र दिवस मनाया है। इसका वीडियो भी शेयर किया गया है। इस वीडियों में दिख रहा है कि हर ओर सिर्फ बर्फ है और उस पर‍िस्थितियों में जवान हाथ में तिरंगा लेकर मार्च पास्‍ट कर रहे हैं।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

Related posts:

error: Content is protected !!