छत्तीसगढ़ : 2 मार्च से शुरू होगी 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, सिलेबस में 30 प्रतिशत की कटौती के साथ होगी एग्जाम… विस्तार से पढ़िए… और क्या है निर्देश…

रायपुर. छत्तीसगढ़ में 2 मार्च से बोर्ड परीक्षा शुरू होने जा रही है, लेकिन परीक्षा में बैठने के लिए छात्रों को दो असाइनमेंट जमा करना जरूरी होगा। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं बोर्ड के लिए 6 असाइनमेंट जारी किये हैं, जिनमें से 2 पूरा करके जमा करना अनिवार्य किया गया है, वहीं इस बार भी सिलेबस में 30 प्रतिशत की कटौती के साथ परीक्षा ली जाएगी.

 



माध्यमिक शिक्षा मंडल ने इस साल प्रदेश में बोर्ड परीक्षाएं ऑफलाइन लेने का फैसला लिया है और टाइम टेबल भी दिसंबर में ही जारी कर दिये हैं अगर कोरोना संक्रमण की दर कम होती है और हालात ठीक रहते हैं, तब परीक्षा ऑफलाइन ही ली जाएगी, लेकिन संक्रमण के मद्देनजर माशिमं ने छात्रों से असाइनमेंट जमा करना जरूरी कर दिया है.

इसे भी पढ़े -  Bilaspur Police Transfer : 10 TI और 1 ASI के तबादले, SSP ने आदेश जारी किया...

हालांकि, इस बार मुख्य परीक्षा में असाइनमेंट के अंक जुड़ेंगे या नहीं, इस पर कोई फैसला नहीं लिया गया है, लेकिन परीक्षा में बैठने के लिए छात्रों को दो असाइनमेंट जमा करने ही होंगे. माशिमं सचिव व्हीके गोयल ने कहा कि अगर कोई छात्र असाइमेंट जमा नहीं करता तो उसे परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : पराली जलाने के बजाय उससे करें मशरूम उत्पादन, खेती के लिए बनाएं जैविक खाद, किसान स्कूल में आयोजित हुआ मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम, किसानों को पराली के सदुपयोग के बताए तरीके...

Related posts:

error: Content is protected !!