छत्तीसगढ़ : नक्सल मोर्चे पर तैनात 160 जवान पॉजिटिव, मचा हड़कंप, कैंप में अतिरिक्त सावधानी बरतने के निर्देश

जगदलपुर. छत्तीसगढ़ में कोरोना का कहर जारी है। इस बीच जगदलपुर से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। यहां नक्सल मोर्चे पर तैनात 160 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद हड़कम्प है.



जानकारी के अनुसार, हाल ही में छुट्टी से लौटे सभी जवानों का कोरोना टेस्ट कराया गया, जिसमें रिपोर्ट पर पॉजिटिव पाया गया है। जिसके बाद सुरक्षा बलों के कैम्प में अतिरिक्त सावधानी बरतने के निर्देश जारी हुआ है। बता दें कि सुकमा जिले में सबसे ज्यादा जवान संक्रमित पाए गए हैं।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त जारी होने पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय ने प्रधानमंत्री का जताया आभार

देखें आंकड़े –
प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 3963 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 3303 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 7 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई।

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : डीएमएफ मद से 50 किसान कर रहे लैलूंगा में रागी की ऑर्गेनिक खेती, कलेक्टर ने खेतों में पहुंचकर लिया जायजा, पहाड़ लुड़ेग को आदर्श ग्राम बनाने का आश्वासन, ग्रामीणों से मांगे विकास के सुझाव

error: Content is protected !!