जांजगीर. BIG NEWS : सारागांव क्षेत्र में खेत की जोताई करते ट्रैक्टर का इंजन पलटा, ट्रैक्टर चला रहे किसान की दबने से मौत, मौके पर जुटी ग्रामीणों की भीड़, छेरछेरा त्योहार के दिन घटना, गांव में मातम पसरा

जांजगीर-चांपा. सारागांव थाना क्षेत्र के लखाली गांव में छेरछरा त्योहार के दिन किसान की मौत हो गई है. खेत में जोताई करते वक्त ट्रैक्टर इंजन पलटने से यह हादसा हुआ है. हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही और इस घटना से छेरछरा त्योहार के दिन गांव में मातम पसर गया है.

 



दरअसल, लखाली गांव का 43 वर्षीय किसान राजेन्द्र चंद्रा, रबी फसल की तैयारी के लिए आज खेत गया हुआ था. फसल लगाने के पहले अपने खेत की जमीन को ट्रैक्टर से समतल कर रहा था. इसी दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और ट्रैक्टर चला रहा किसान राजेन्द्र चंद्रा इंजन के नीचे दब गया. घटना के बाद आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग दौड़े, मगर तब तक देर हो चुकी थी.

इसे भी पढ़े -  Champa Death News : तालाब में डूबने से बुजुर्ग महिला की हुई मौत, पुलिस कर रही जांच

इंजन के नीचे दबे किसान राजेन्द्र चंद्रा ने दम तोड़ दिया था. घटना की सूचना गांव में फैलते ही मातम छा गया. पुलिस को भी सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुॅची, पुलिस ने घटना पर मर्ग कायम कर जांच पंचनामा के बाद शव परिजन को सौप दिया है.

इसे भी पढ़े -  Champa Death News : तालाब में डूबने से बुजुर्ग महिला की हुई मौत, पुलिस कर रही जांच

Related posts:

error: Content is protected !!