छत्तीसगढ़ : राजधानी में गणतंत्र दिवस के दिन इन सड़कों पर जाने से बचें, ट्रैफिक पुलिस ने की जारी रोड एडवाइजरी… जानिए…

रायपुर. राजधानी रायपुर के पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर रायपुर पुलिस ने रोड एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने परेड ग्राउंड जाने वाले सभी मार्गों पर सुबह 8 बजे से 10 बजे तक सामान्य यातायात को प्रतिबंधित किया है। इसके साथ ही कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले आगंतुक के वाहनों के पार्किंग के लाल एवं हरा कार पास जारी किया है।

 



जारी रोड एडवाइजरी के मुताबिक, लाल कार पास धारी वाहन चालक अपने वाहन सिविल लाइन की ओर से पीडब्ल्यूडी चौक से छत्तीसगढ़ club chauk होते हुए कुंदन पहले से पुलिस ट्रांजिट मेष होते हुए एमटी गेट से प्रवेश कर पुलिस ऑफिसर में स्थित पार्किंग स्थल में अपना वाहन पार्क कर पैदल कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करेंगे।

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर के विद्यार्थियों ने चित्तौड़गढ़, माउंट आबू एवं उदयपुर का शैक्षणिक भ्रमण किया...

हरा कार पास धारी वाहनों सिविल लाइन की ओर से पीडब्ल्यूडी छत्तीसगढ़ कॉलेज चौक कुंदन पैलेस टर्निंग से सेंट पॉल स्कूल पार्किंग स्थल में अपना वाहन पार्क कर पैदल कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करेंगे। इसके अलावा जिन वाहन चालकों के पास कोई पास नहीं है, वे महिला थाना चौक से सीधे सेंट पॉल स्कूल पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर पैदल कार्यक्रम स्थल में प्रवेश करेंगे।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डॉ. विमलेश कुमार पाण्डेय को मिली पीएच.डी. की उपाधि, शिक्षा एवं वैदिक गणित के क्षेत्र में शोध कार्य के लिए हासिल की डॉक्टरेट

Related posts:

error: Content is protected !!