छत्तीसगढ़ : करंट से छात्रा की मौत पर सीएम भूपेश सख्त, छात्रावास अधीक्षिका को तत्काल निलंबित करने के दिए निर्देश, मुआवजे का भी किया ऐलान

महासमुंद. जिले के पटेवा स्थित प्री मैट्रिक ST कन्या छात्रावास में बड़ा हादसा हो गया। यहां तिरंगा झंडा उतारते समय दो छात्राएं हाईटेंशन तार की चपेट में आ गई। इस हादसे में एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई है, वहीं एक अन्य़ छात्रा गंभीर रुप से झुलस गई। घायल छात्रा को इलाज के लिए पटेवा उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, छात्रावास कैंपस के अंदर से हाई टेंशन तार गुजरा है।

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Police News : नगर पंचायत खरौद में खुलेगा पुलिस सहायता केंद्र, फिलहाल 4 पुलिसकर्मियों की तैनाती, प्रधान आरक्षक को मिली जिम्मेदारी... देखिए SP का आदेश...

इस मामले को CM भूपेश बघेल ने गंभीरता से लिया है। सीएम बघेल ने कलेक्टर नीलेश कुमार क्षीरसागर को निर्देश देकर अधीक्षक को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए है। सीएम बघेल ने मृत छात्रा के परिजनों को 5 लाख रु. की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है और घायल छात्रा को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी की अनूठी पहल, जिला पंचायत बैठकों में प्लास्टिक पानी की बोतलों पर प्रतिबंध, जिला पंचायत सामान्य सभा में सर्व सम्मति से लिया गया निर्णय...
error: Content is protected !!