छत्तीसगढ़ : राजधानी रायपुर में नाइट कर्फ्यू, रात 9 से सुबह 6 बजे आवाजाही पर रोक, कलेक्टर ने जारी किया आदेश…

रायपुर. बढ़ते कोरोना संक्रमण के मद्देनजर अब जिला प्रशासन ने राजधानी रायपुर में रात 9 से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाने का ऐलान कर दिया है।



इस दौरान राजधानी में थोक व्यापार, सब्जी मंडी, लोडिंग अनलोडिंग, पेट्रोल पंप, दवाई दुकान व डिलीवरी, एंबुलेंस को छूट मिलेगी। वहीं धरना, रैली-जुलूस पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। इस संबंध में कलेक्टर सौरभ कुमार ने आदेश जारी कर दिया है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Naila Big News : रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण और स्टेशन में सुविधाओं के विस्तार के लिए नगर बंद और चक्काजाम, व्यापारी संगठनों का समर्थन, विधायक ब्यास कश्यप के आव्हान पर आंदोलन शुरू, जनता का भी मिला समर्थन, दशकों से लोग झेल रहे समस्या...

जारी आदेश के मुताबिक, शहर के बाहर होटल, रेस्टोरेंट,ढाबा रात 11 बजे तक संचालित होंगे। वहीं कार्यक्रम स्थलों में ए​क तिहाई क्षमता की अनुमति होगी।

error: Content is protected !!