विराट कोहली के टी20 से टेस्ट तक कप्तानी छोड़ने को लेकर पूरी घटनाक्रम, जानिए कब, क्या हुआ… विस्तार से…

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम का एक नया दौर शुरू होने वाला है। क्रिकेट के तीनों ही फार्मेट में विराट कोहली की कप्तानी का दौर खत्म हो चुका है। टी20 विश्व कप से पहले इस फार्मेट की कप्तानी छोड़ने की घोषणा करने वाले कोहली को वनडे की कप्तानी से चयनकर्ताओं ने हटाया था। अब टेस्ट क्रिकेट की कप्तानी को भी उन्होंने छोड़ने की घोषणा कर दी है। कोहली को आखिरकार तीनों फार्मेट की कप्तानी से अलग क्यों होना पड़ा जानिए कब और कैसे ये सब हुआ।



16 सिंतबर 2021 : कोहली ने अक्टूबर-नवंबर में 2021 टी-20 विश्व कप के बाद टी-20 प्रारूप की कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया।
8 नवंबर 2021 : कोहली ने नामीबिया के खिलाफ टी-20 विश्व कप में भारत के लिए आखिरी बार इस प्रारूप की कप्तानी की।

8 दिसंबर 2021 : कोहली वनडे कप्तानी से हटाए गए, उनकी जगह रोहित शर्मा को मिली कमान।
9 दिसंबर 2021 : बीसीसीआइ अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने कहा कि उन्होंने कोहली से टी-20 कप्तानी छोड़ने से मना किया था।

15 दिसंबर 2021 : कोहली ने दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए रवाना होने से पहले प्रेस वार्ता में गांगुली की बात का खंडन करते हुए कहा कि उन्हें किसी ने टी-20 की कप्तानी छोड़ने से मना नहीं किया।

16 दिसंबर 2021 : कोहली के विरोधाभासी बयान पर गांगुली ने कहा कि बोर्ड इस मामले से निपटेगा।

31 दिसंबर 2021 : मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने भी कहा कि सभी ने कोहली से टी-20 में कप्तान बने रहने को कहा था।

14 जनवरी 2022 : भारत को तीसरे टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली हार, भारत ने 1-2 से सीरीज गंवाई।

15 जनवरी 2022 : कोहली ने इंटरनेट मीडिया पर टेस्ट कप्तानी छोड़ने की घोषणा की।

error: Content is protected !!