कोविड जांच में संसाधनों की क्षमता का शत-प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित करें : कलेक्टर, जिले में प्रतिदिन इतना कोविड जांच का लक्ष्य… जानिए…

जांजगीर-चांपा. कोविड संक्रमण की तीसरी लहर से सुरक्षा एवं रोकथाम के लिए कलेक्टर जितेन्द्र शुक्ला ने कोविड जांच में विभागीय क्षमता का शत-प्रतिशत उपयोग कर दिए गए लक्ष्य की पूर्ति करने के निर्देश दिये हैं।

 



मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस आर बंजारे ने जिले में प्रतिदिन 2,400 सेंपल कलेक्ट कर एंटीजन, आरटीपीसीआर और ट्रुनॉट टेस्ट करने का लक्ष्य दिया है। दिए गए दैनिक टारगेट को पूरा करने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ पुलिस, राजस्व, पंचायत और संबंधित निकाय की टीम सहयोग करेगी। जिले के प्रमुख 5 रेलवे स्टेशन, सभी स्वास्थ्य केन्द्र सहित विभिन्न स्थानों पर जांच दल तैनात किया गया है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

कलेक्टर के निर्देशानुसार औद्योगिक संस्थानों एवं अन्य भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर भी कोविड जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उपचार के लिए आये सदी-बुखार सहित सामान्य लक्षण वाले मरीजों का कोविड जांच करवाने के निर्देश दिये गए हैं।

सीएमएचओ डॉ. एसआर बंजारे ने प्रभारी बीडीएम चांपा, सभी खंड चिकित्सा अधिकारियों को पत्र जारी कर प्रतिदिन 2,400 सेंपल की जांच करने के निर्देश दिये है। जांच के लिए विकासखंडवार लक्ष्य निर्धारित किया गया है। लक्ष्य के अनुसार में अकलतरा में 300, बलौदा में 280, बम्हनीडीह में 260, नवागढ़ में 400, पामगढ़ में 280, सक्ती में 250, डभरा, जैजैपुर और मालखरौदा में 210-210 सेंपल की प्रतिदिन जांच की जाएगी।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

Related posts:

error: Content is protected !!