भीषण सड़क हादसा, कार और ट्रक में टक्कर से परिवार के 4 सदस्यों की दर्दनाक मौत

नागपुर. मध्य प्रदेश में छिंदवाड़ा जिले के पांधुरना के पास रविवार को एसयूवी और तेज रफ्तार ट्रक के बीच हुई टक्कर में महाराष्ट्र के नागपुर के एक परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।



परिवार के सदस्य राजस्थान के भीलवाड़ा से लौट रहे थे। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान बयाबाई नंदनवार (56), उनके बेटे महेश नंदनवर (29), बेटी अर्चना खपरे (33) और प्रमोद धर्मिक (22) के रूप में हुई है जो नागपुर के पंचपौली इलाके के रहनेवाले थे।

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : भाजयुमो के नवागढ़ मण्डल उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी भोजराम साहू को मिली, क्षेत्र के युवाओं में हर्ष का माहौल

पुलिस के मुताबिक, नंदनवार परिवार भीलवाड़ा से लौट रहा था जहां वे अपने दामाद गणेश खपरे का कैंसर का इलाज कराने गए थे।

अधिकारी ने बताया कि हादसा रविवार तड़के भोपाल-नागपुर राजमार्ग पर मोही घाट पर हुआ और गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को नागपुर लाया गया है।

इसे भी पढ़े -  Silver Price Crash: दिन भर में ₹19000 तक टूटी चांदी, ₹2.29 लाख रह गई कीमत; खरीदें या नहीं? एक्सपर्ट ने दी चेतावनी

उन्होंने कहा कि दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

error: Content is protected !!