दुखद खबर : जाने माने गीतकार एलेप्पी रंगनाथ का निधन, कोरोना से थे संक्रमित

कोट्टायम. जाने-माने गीतकार और निर्देशक एलेप्पी रंगनाथ का रविवार देर रात निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है। वह 73 वर्ष के थे। रंगनाथ का यहां मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कोविड-19 का इलाज चल रहा था।

 



उन्होंने 42 नाटकों और 25 नृत्य नाटकों का निर्देशन किया। रंगनाथ ने 19 साल की उम्र में कांजीरापल्ली पीपुल्स आर्ट्स क्लब के एक नाटक के लिए संगीत तैयार किया था। उन्होंने 1973 में आई फिल्म ‘जीसस’ के गीत होसन्ना के लिए पहली बार संगीत तैयार किया था।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : खोड़ के लाल ने बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान, छात्र कैलाश निर्मलकर का दिल्ली थल सैनिक शिविर के लिए चयन

रंगनाथ ने हाल में बाइबिल के छंदों पर आधारित कर्नाटक संगीत में रचित 10 कीर्तन गीत लिखे। उन्होंने भगवान अयप्पा के कई भक्ति गीत भी लिखे थे और इस वर्ष का हरिवारसनम पुरस्कार प्राप्त किया था।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में एक राखी सायबर जागृति के नाम के तहत कार्यक्रम आयोजित, महिला पुलिसकर्मी ने छात्र-छात्राओं को बांधी सुरक्षा के संकल्प की राखी

Related posts:

error: Content is protected !!