छत्तीसगढ़ में पहली बार संक्रमण दर 14 प्रतिशत के पार, बिलासपुर में ओमिक्रॉन के 8 मरीज मिले, किसी की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं

रायुपर/बिलासपुर. छत्तीसगढ़ में ओमिक्रॉन वेरिएंट तबाही मचा रहा हैं। पहले और दूसरे लहर के मुकाबले तेजी से नए मरीज मिल रहे हैं। तीसरी लहर में पहली रायपुर में संक्रमण 14 प्रतिशत के पार हो गया है। दूसरी ओर बिलासपुर में ओमिक्रॉन के 8 मरीज मिले।

 



हैरान करने वाली बात यह है कि इनमें से किसी की भी ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। रिपोर्ट से स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई। हालांकि, राहत की खबर यह है कि सभी मरीज स्वस्थ है। नए मरीजों की पुष्टि होने के बाद अब बिलासपुर में ओमिक्रॉन के मरीजों की संख्या 12 पहुंच गई है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir Fraud Arrest : 98 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी करने वाला आरोपी केरल से गिरफ्तार, वाट्सएप में APK फ़ाइल भेजकर किया था मोबाइल हैक, सायबर थाना पुलिस की कार्रवाई

संक्रमण दर में भारी उछाल
आपको बता दें कि तीसरी लहर में पहली बार संक्रमण दर 14 प्रतिशत के पार पहुंचा है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक रविवार को 27 हजार 377 सैम्पलों की जांच की। जिसमें 3841 मिले नए मरीज मिले। जिसके बाद प्रदेश में संक्रमण दर 14.03 प्रतिशत दर्ज किया गया। इधर रायपुर में भी लगातार कोरोना मरीजों के मामले बढ़ रहे हैं, जिसके चलते राजधानी रायपुर कोरोना का सबसे बड़ा हॉटस्पॉट बना हुआ है। बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा 1018 नए मरीज मिले।

इसे भी पढ़े -  Janjgir Big News : दिनदहाड़े लूट के मामले में SP ने गठित की टीम, ASP के नेतृत्व में बनी टीम, 2 DSP, 5 TI और 1 ASI टीम में शामिल...

Related posts:

error: Content is protected !!