जांजगीर-चाम्पा जिले में आकस्मिक मृत्यु के 3 प्रकरणों में 12 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत, इन तहसील क्षेत्र के गांवों के पीड़ित परिवारों को मिली मदद

जांजगीर-चांपा.-कलेक्टर जितेन्द्र शुक्ला ने आकस्मिक आपदा में मृत्यु के 03 प्रकरणों में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार-चार लाख रुपए के मान से कुल 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी है।



जिले की तहसील सारागांव के ग्राम कुम्हारीखुर्द के संतोष कुमार की अकाशीय बिजली (गाज) गिरने से मृत्यु होने पर उनकी पत्नि श्रीमती अमरीका बाई सूर्यवंशी, ग्राम देवरी निवासी श्रीमती उर्मिला कैवर्त्य की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनके पति देवचरण कैवर्त्य और तहसील डभरा के ग्राम तुलसीडीह निवासी श्रीमती त्रिलोमा सिदार की अग्निदुर्घटना से मृत्यु होने पर उनके पति सुनील सिदार को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

इसे भी पढ़े -  IND vs NZ: भारत के चैंपियन बनने का सपना चकनाचूर कर सकते हैं ये 5 कीवी खिलाड़ी, टीम इंडिया को रहना होगा सावधान

error: Content is protected !!