जांजगीर. मड़वा पॉवर प्लांट में आगजनी, तोड़फ़ोड़ और पथराव का मामला, 9 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी, 10 आरोपियों की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी, सभी भेजे गए जेल, 4 सौ लोगों के खिलाफ हुई है एफआईआर

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर क्षेत्र के मड़वा पॉवर प्लांट में आगजनी, तोड़फ़ोड़ और पथराव के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने फिर 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस द्वारा इससे पहले 10 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है. सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है.



दरअसल, 2 जनवरी को मड़वा-तेंदूभाठा स्थित अटल बिहारी विद्युत ताप परियोजना में 29 दिनों से नियमितीकरण की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे भू विस्थापितों ने पुलिस पर पथराव कर दिया, फिर कार और बाइक में आगजनी की और प्लांट परिसर में भी जमकर तोड़फोड़ की. तोड़फोड़ से प्लांट को करोड़ों का नुकसान हुआ है.

इसे भी पढ़े -  Champa Arrest : पत्नी के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, मारपीट भी करता था आरोपी पति, चाम्पा पुलिस की कार्रवाई

घटना के बाद पुलिस ने 5 अलग-अलग एफआईआर दर्ज की है, जिसके तहत 4 सौ लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है. पुलिस का कहना है कि अभी तक मामले के 19 आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है और अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Rape Arrest : दुष्कर्म के आरोपी को नोएडा से गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

error: Content is protected !!