कोमल भाभी’ अंबिका रंजंकर कॉलेज डेज में दिखती थीं स्लिम ट्रिम और ग्लैमरस, PHOTO देख कहेंगे- बबीता भी फेल है!

तारक मेहता का उल्टा चश्मा पिछले कई सालों से लगातार लोगों का मनोरंजन करते आ रहा है. यह शो लोगों के बीच बहुत पॉपुलर है. खासकर इसके किरदारों ने अपने अभिनय से लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई है. शो के वैसे सभी किरदार अपने आप में बहुत मशहूर हैं, लेकिन आज हम आपको इसमें कोमल भाभी का रोल निभाने वालीं अंबिका रंजंकर के बारे में बताने जा रहे हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि अंबिका कॉलेज के दिनों में बहुत स्लिम ट्रिम और खूबसूरत दिखा करती थीं.



‘कोमल भाभी’ की कॉलेज डेज की फोटो आई सामने
तारक मेहता शो में अंबिका ‘कोमल भाभी’ यानी डॉक्टर हाथी की पत्नी का किरदार निभाती हैं. अंबिका रंजंकर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है, जिसे देखने के बाद सभी हैरान हैं. इस फोटो में वे बहुत ही स्लिम ट्रिम और ग्लैमरस नजर आ रही हैं. अंबिका की ये फोटो कॉलेज के दिनों की है, जिसमें वे सलवार कमीज पहने और सिर पर दुपट्टा रखे दिखाई दे रही हैं.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : किसानों की मेहनत को मिला सम्मान, धान खरीदी अवधि बढ़ाने पर सरकार का आभार : इंजी. रवि पाण्डेय

अंबिका ने फोटो को शेयर करते हुए लिखा है, “फ्लैशबैक, सिनोनिम्स, स्मरण, स्मृति, यादें और राहत. जब मैं कॉलेज में थी, मेरा मीठीबाई कॉलेज. बहुत सारी यादें हैं. मस्ती, दोस्त, इंटरकॉलेजिएट प्रतियोगिताएं, ऑडिशन, रिहर्सल, नोटिस बोर्ड पर लिखा हुआ विजेताओं का नाम, मशहूर हरीभाई की कटिंग चाय, वडापाव, ब्रेड सांभर. मुझे इस बात की खुशी है कि हम लोग आज भी एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं और अपनी जिंदगी में बहुत कुछ अच्छा कर रहे हैं’.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर छग राज्य विद्युत वितरण कंपनी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे श्याम सुंदर अग्रवाल, उपभोक्ताओं को प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित

error: Content is protected !!