मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर हुए अलग? कई दिनों से नहीं हुई दोनों की मुलाकात; जानें क्या है माजरा

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने अपनी फिल्मों और अपने अंदाज से हिंदी सिनेमा में जबरदस्त पहचान बनाई है। मलाइका अरोड़ा अपने डांस और स्टाइल को लेकर तो अक्सर सुर्खियों में बनी रहती ही हैं, इसके अलावा वह अर्जुन कपूर संग अपने रिलेशनशिप के कारण भी काफी चर्चा में रहती हैं।

 



हालांकि हाल ही में उन्हें और अर्जुन कपूर को लेकर यह खबरें आ रही हैं कि दोनों एक-दूसरे से अलग हो गए हैं, साथ ही कई दिनों से एक-दूसरे से मुलाकात भी नहीं की है।
मलाइका से जुड़े सूत्रों की मानें तो एक्ट्रेस अपने घर से भी बीते कई दिनों से बाहर नहीं निकली हैं, साथ ही काफी उदास भी हैं। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर से जुड़े सूत्रों ने दोनों के रिलेशनशिप के बारे में बॉलीवुड लाइफ डॉट कॉम से कहा, “छह दिनों से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन मलाइका अपने घर से बाहर तक नहीं निकली हैं।”

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल में स्थित श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय की होनहार छात्रा ममता बंजारे का शानदार प्रदर्शन, विश्वविद्यालय स्तर के लिए दूसरी बार चयनित

पूरी तरह से आइसोलेशन में जा चुकी हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि वह काफी उदास हैं और कुछ समय के लिए वह दुनिया से दूर रहना चाहती हैं। जबकि अर्जुन भी इस बीच एक भी बार उनसे मिलने नहीं आए। हालांकि अर्जुन कपूर तीन दिन पहले ही अपनी बहन रिया कपूर के घर डिनर के लिए आए थे।”

मलाइका और अर्जुन से जुड़े सूत्रों ने आगे कहा, “रिया का घर मलाइका के घर के काफी नजदीक है, लेकिन इसके बाद भी वह डिनर के बाद मलाइका अरोड़ा से मिलने के लिए नहीं गए। मलाइका भी अक्सर कपूर परिवार के कार्यक्रमों में शामिल होती हैं, लेकिन इस बार वह अर्जुन के साथ नजर नहीं आईं।”
सूत्रों का कहना है कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अक्सर डिनर और कॉफी डेट पर जाया करते थे, लेकिन इन दिनों उन्होंने वे चीजें भी बंद कर दी हैं। इन बातों से साफ झलकता है कि कपल के बीच चीजें ठीक नहीं चल रही हैं। हालांकि खुद अर्जुन कपूर या मलाइका अरोड़ा की ओर से अपने रिलेशनशिप को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

बता दें कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने साल 2019 में अपने रिलेशनशिप को सार्वजनिक किया था। एक इंटरव्यू के दौरान मलाइका के बारे में बात करते हुए अर्जुन कपूर ने कहा था, “मुझे यह बहुत पसंद है कि मलाइका बहुत गरिमामयी हैं। 20 साल की उम्र से लेकर आजतक, एक स्वतंत्र महिला होने के नाते मैंने उन्हें चीजों के बारे में बनी-बनाई कहानियों को बदलते देखा है।”

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि के पावन पर्व पर मां के आशीर्वाद से 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने परिवारों के चरण पखारकर किया स्वागत, जिले को धर्मांतरण मुक्त बनाने का आह्वान

Related posts:

error: Content is protected !!