मौसम विभाग की चेतावनी, अगले दो दिन इन राज्यों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड…

नई दिल्ली. उत्तर पश्चिम और मध्य भारत (North India Weather) में अगले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है, जिससे दिल्ली (Delhi Weather) में ‘ठंडा दिन’ जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है और पंजाब (Punjab ka Mausam), हरियाणा-उत्तर प्रदेश (UP IMD WEather Forecast), राजस्थान, गुजरात तथा महाराष्ट्र (Maharashtra Weather) के कुछ हिस्सों में शीतलहर चल सकती है.



भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सोमवार को कहा कि अगले दो से तीन दिनों में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली (Delhi Weather News), उत्तराखंड (Uttarakhand Weather), मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और गुजरात के कुछ हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है और इससे ‘ठंडा दिन’ एवं ‘अत्यंत ठंडा दिन’ जैसी स्थिति होने का अनुमान है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव बनाए गए टेमर सरपंच चंद्र कुमार सोनी, विस नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत का जताया आभार

इन राज्यों में भीषण शीतलहर की चेतावनी

इसने कहा कि अगले पांच दिनों में पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान और गुजरात के अलग-अलग हिस्सों में शीतलहर से भीषण शीतलहर (Severe Cold Wave) की संभावना है.

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों में पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, सिक्किम, मेघालय और त्रिपुरा के कुछ हिस्सों में घना और बहुत घना कोहरा छाने का अनुमान है.आईएमडी (IMD News) के अनुसार, एक ‘ठंडा दिन’ तब होता है जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम हो और अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियस कम हो, जबकि ‘अत्यंत ठंडा दिन’ तब होता है, जब अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम 6.5 डिग्री कम होता है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : होलिका दहन से पूर्व नगर में सफाई अभियान तेज, नपाध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल के निर्देश में मंदिर, तालाब व प्रमुख मार्गों की गई साफ-सफाई

शून्य से 50 मीटर के बीच दृश्यता होने पर कोहरा ‘बेहद घना’, 51 से 200 मीटर दृश्यता के बीच ‘घना’, 201 से 500 के मीटर दृश्यता के बीच ‘मध्यम’ और 501 से 1000 मीटर के बीच दृश्यता होने पर कोहरे को ‘हल्का’ माना जाता है.

error: Content is protected !!