अब नजदीक के मेडिकल स्टोर से खरीद सकेंगे कोरोना वैक्सीन, सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला

नई दिल्ली. कोरोना वायरस के खिलाफ बनी कोवैक्सीन और कोविशील्ड जल्द ही आपको लोकल मेडिकल स्टोर पर बिकते दिख सकती है. केंद्र सरकार की कमेटी SEC ने दोनों वैक्सीन को बाजार में उतारने की अनुमति दे दी है.

 



SEC की बुधवार को हुई अहम बैठक

जानकारी के मुताबिक SEC की बुधवार को अहम बैठक हुई. बैठक में शामिल विशेषज्ञों ने वैक्सीन परीक्षण से जुड़े दस्तावेजों की समीक्षा की. साथ ही पिछले एक साल में दोनों वैक्सीन के असर और साइड इफेक्ट पर भी डिस्कशन किया गया.

दोनों कंपनियों को तैयार करना होगा सिस्टम

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

काफी देर तक चली चर्चा के बाद विशेषज्ञों ने दोनों ही वैक्सीन  को आपात इस्तेमाल की शर्त से बाहर निकालकर बाजार में उतारने के फैसले पर सहमति जती दी. कमेटी के इस फैसले के बाद अब दोनों सीरम इंस्टिट्यूट और भारत बायोटेक को देशभर में अपना डिस्ट्रूब्यूशन सिस्टम तैयार करना होगा. उसके बाद वे अपनी वैक्सीन को सभी अस्पतालों और मेडिकल स्टोरों पर पहुंचा सकेंगे.

मेडिकल स्टोर से खरीद सकेंगे वैक्सीन

यानी कि अगर अभी तक किसी को वैक्सीन की डोज नहीं लगी है तो उसे अस्पताल जाने की जरूरत नहीं होगी. वह अपने नजदीकी मेडिकल स्टोर से वैक्सीन लेकर किसी भी डॉक्टर से उसे लगवा सकेगा. इससे देश में टीकाकरण की रफ्तार भी बढ़ेगा और सरकार के ऊपर से बोझ भी कम होगा. बाजार में इन टीकों की कीमत कितनी होगी, इस बारे में अभी घोषणा नहीं की गई है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

Related posts:

error: Content is protected !!