संक्रमित व्यक्तियों के सम्पर्क में आये लोगों को जांच की जरुरत नहीं, बशर्ते… विस्तार से पढ़िए…

नई दिल्ली. कोविड-19 से संक्रमित पाये गए व्यक्तियों के सम्पर्क में आये लोगों की तब तक जांच करने की जरुरत नहीं जब तक उनकी पहचान आयु या अन्य बीमारियों से पीड़ित होने के चलते ‘‘अधिक जोखिम’’ वाले के तौर पर की गई हो। इसकी सलाह एक नये सरकारी परामर्श में दी गई है।



कोविड-19 के लिए उद्देश्यपूर्ण जांच रणनीति के लिए भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के परामर्श में कहा गया है कि अंतर-राज्यीय घरेलू यात्रा करने वाले व्यक्तियों को भी जांच कराने की आवश्यकता नहीं है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : जिला पंचायत सभापति प्रियंका आलोक पटेल के प्रयासों से चंदली में विद्युत सब स्टेशन खोलने की मिली स्वीकृति, क्षेत्रवासियों को ओवरलोडिंग की समस्या से मिलेगी बड़ी राहत, जिपं सभापति ने सीएम और वित्त मंत्री का जताया आभार

इसने कहा कि जांच या तो आरटी-पीसीआर, ट्रूनेट, सीबीएनएएटी, सीआरआईएसपीआर, आरटी-एलएएमपी, रैपिड मॉलिक्यूलर टेस्टिंग सिस्टम्स या रैपिड एंटीजन टेस्ट (आरएटी) के जरिये की जा सकती है। परामर्श में कहा गया है कि प्वाइंट आफ केयर टेस्ट (घर या स्व-जांच या आरएटी) और मॉल्युकर टेस्ट में एक पॉजिटिव को जांच दोहराये बिना संक्रमित माना जाना चाहिए। इसमें कहा गया है कि लक्षण वाले व्यक्तियों जिनकी घर या स्व जांच रिपोर्ट निगेटिव आयी है उन्हें आरएटी को आरटी-पीसीआर जांच करानी चाहिए।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : सक्ती के दो निर्णायकों ने राष्ट्रीय कबड्डी परीक्षा में लिया भाग, परीक्षा में उत्तीर्ण होकर क्षेत्र का नाम किया रौशन

error: Content is protected !!