किशन की जमीन नीलाम होने पर मिलने पहुचे राकेश टिकैत, प्रशासन ने नीलामी रद्द की…

राजस्थान के दौसा में एक गरीब किसान की जमीन नीलाम होते-होते बच गई. बैंक ने जमीन की निलामी एक दिन पहले ही कर दी थी, लेकिन अगले ही दिन किसान नेता राकेश टिकैत उससे मिलने पहुंच गए और प्रशासन ने आनन-फानन में नीलामी ही रद्द कर दी. मामला राजस्थान के दौसा जिले के रामगढ़ पचवारा गांव का है. किसान पप्पू लाल ने बताया कि उसके पिता ने राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक से लोन पिता ने लिया था. अब उनकी मौत हो चुकी है. लोन चुकाने की हमारी क्षमता नहीं है. यह बात हम पहले ही बैंक को बता चुके हैं.



इसे भी पढ़े -  Sakti News : नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल की मेहनत लाई रंग, नगर विकास के लिए 2 करोड़ 24 लाख 26 हजार की मिली स्वीकृति

किसान के परिवार से मिलने पहुंचे टिकैत

किसान आंदोलन से चर्चा में आए किसान नेता राकेश टिकैत, बुधवार रात किसान पप्पू लाल के परिवार से मिलने पहुंचे. उन्होंने कहा कि प्रशासन ने जिस किसान परिवार की जमीन नीलाम की है. हमने उसके परिवार से मुलाकात की. हम गुरुवार को भी यही हैं और अधिकारियों से बात करेंगे. कुछ देर बाद ही दौसा के एडीएम आरके मीणा का बयान सामने आ गया. उन्होंने कहा कि नीलामी रद्द कर दी गई है.

कानून के मुताबिक की नीलामी : SDM

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : किसानों की मेहनत को मिला सम्मान, धान खरीदी अवधि बढ़ाने पर सरकार का आभार : इंजी. रवि पाण्डेय

दौसा की एसडीएम मिथलेश मीणा ने बताया कि किसान परिवार पर लोन बकाया है. उन्हें बैंक के साथ सेटलमेंट करने के लिए भी बुलाया गया था, लेकिन वे नहीं आए. इसलिए कानून के मुताबिक हमने जमीन निलाम कर दी. राजस्व विभाग के जूनियर असिस्टेंट राम प्रसाद बैरवा ने बताया कि किसान की 15 बीघा जमीन 46 लाख रुपए में नीलाम की गई थी.

error: Content is protected !!