जांजगीर-चाम्पा. ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, बनारी, जांजगीर में खेल उत्सव ‘अभ्युदय 2022’ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विद्यालय के निदेशक आलोक अग्रवाल व प्राचार्य श्रीमती सोनाली सिंह के मार्गदर्शन मे हुआ। सर्वप्रथम मां सरस्वती के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्जवलित कर छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया गया। खेल शिक्षिका के द्वारा बच्चों को खेल के महत्व, अनुशासन एवं व्यायाम संबंधित अनेक जानकारियां दी गई।उचित खान-पान, स्वास्थ्य तथा नियमित व्यायाम के बारे में प्रकाष डालते हुए निदेशक आलोक अग्रवाल ने समस्त बच्चों को संदेश दिया एवं अनुशासित जीवन यापन हेतु मार्ग-दर्शन के विभिन्न उदाहरण प्रस्तुत किये। उनके प्रेरणात्मक भाषण में कहा गया कि व्यक्तित्व निर्माण के लिए विशेष रूप से विद्यार्थी जीवन ही सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। विद्यार्थियों के बौद्धिक, शारीरिक एवं नैतिक विकास हेतु खेल आवश्यक है।
तत्पश्चात क्रीड़ा शिक्षिका सुश्री किरण सिंह के नेतृत्व में विविध खेल कूद का आयोजन किया गया, जिसमें क्रिकेट में कक्षा – 8वीं से 10वीं, लगोरी (सत्तुल) 1 से 5, खो-खो 6वीं से 10वीं, रस्सा कस्सी 1 से 10, कुर्सी दौड़ 1 से 10, मैरी गोल्ड रेस – सभी प्री-प्रायमरी, गुब्बारा फोड़ सभी प्री-प्रायमरी इत्यादि खेलकूद का आयोजन किया गया। समस्त प्रतियोगिताओं में विद्यालय के विद्यार्थियों नें प्रतिभागी बन अपने क्रीड़ा कौशल एवं विवेक का प्रदर्शन किया व आनंद लिया।
शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी छात्र-छात्राओं के साथ आज खेलकर अपने बालक्रीड़ा का भरपूर आनंद लिया। आज के कार्यक्रम में समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा अपना योगदान दिया गया।