लौटने लगी सोने-चांदी की चमक, एक सप्‍ताह में इतना चढ़ गया भाव

सर्राफा बाजार में एक माह बाद फिर से सोने-चांदी की चमक लौटने लगी है। खरमास में सर्राफा बाजार में पसरा सन्नाटा अब खत्म होने लगा और लोग खरीदारी करने पहुंचने लगे हैं। सर्राफा कारोबारियों का कहना है कि खरमास खत्म होने जा रहा है ऐसे में एक फिर सोने-चांदी की चमक लौटने लगी है। एक माह से प्रभावित आभूषणों की मांग एक बार फिर बढ़ने लगी है।



ऐश्प्रा जेम्स एवं ज्वेल्स के निदेशक अनूप सराफ के मुताबिक पिछले एक माह पूर्व तक बिक्री अच्छी थी। बीच में 10 से 15 दिनों तक बाजार में सन्नाटा रहा। 50 प्रतिशत तक बिक्री में गिरावट आ गई थी। एक दिसंबर को सोने का भाव 24 कैरेट प्रति दस ग्राम 49 हजार रुपये था। शुक्रवार को इसमें सात सौ रुपये की तेजी देखने को मिली और भाव 49700 रुपये प्रति दस ग्राम पहुंच गया। उन्होंने बताया कि नया वर्ष शुरू होते ही बाजार में एक बार फिर से रौनक लौट आई है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, दिनभर लगा समर्थकों का तांता, जगह-जगह युवाओं एवं समर्थकों ने केक काटकर मनाई खुशियां

खरमास में मांग घटी तो बिक्री में 50 प्रतिशत तक आ गई गिरावट

खरमास के बाद शुभ कार्य शुरू हो जाएंगे। इसको लेकर हमलोगाें ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। अलग-अलग वैरायटी के आभूषण बनवा रहे हैं, ताकि लोगों की मांग पूरी कर सकें। उन्होंने बताया कि बीते अगस्त माह में सोना 56 हजार 200 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंचा था। यह सोने का सबसे उच्चतम स्तर था।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया, दिनभर लगा समर्थकों का तांता, जगह-जगह युवाओं एवं समर्थकों ने केक काटकर मनाई खुशियां

शादी-विवाह को देखते हुए आभूषणों की बुकिंग शुरू हो गई है। जिनके यहां फरवरी में शादी है उन्होंने अभी से ही बुकिंग कराना शुरू कर दिया है। यह मानते हुए कि लगन में सोने-चांदी के भाव में तेजी आ सकती है।

खरमास में कम रही मांग

एक माह 14 दिसंबर से 14 जनवरी के बीच खरमास के कारण सोने-चांदी की खुदर मांग अधिक रही। इस दौरान शादी-विवाह समेत कोई भी शुभ कार्य नहीं होते हैं। जानकारों का कहना है कि इस दौरान सोने-चांदी की बिक्री काफी कम हुई।

error: Content is protected !!