खबर जरा हटकर : यहां शख्स ने पालीं 3 गाय, घर में ही है उनका बेडरूम और बिस्तर… जानिए…

सोशल मीडिया पर डॉग्स और कैट्स के फनी और क्यूट वीडियोज की भरमार है। इंस्टाग्राम रील की दुनिया में तो आए दिन लोग पसंदीदा गीत पर अपने पालतू जानवर की रील्स बनाते रहते हैं। कुछ के वीडियो वायरल भी हो जाते हैं, लेकिन राजस्थान के जोधपुर में एक ऐसा परिवार है, जो अपनी गायों के कारण इंस्टाग्राम पर छा गया है।



दरअसल, इस परिवार ने अपने घर में तीन गाय पाल रखी हैं। गजब बात तो यह है कि वे गायों को बाहर नहीं बल्कि घर के अंदर रखते हैं। यहां तक गायों को पर्सनल बेडरूम और सोने के लिए पर्सनल बिस्तर भी है।

इसे भी पढ़े -  IND vs NZ: भारत के चैंपियन बनने का सपना चकनाचूर कर सकते हैं ये 5 कीवी खिलाड़ी, टीम इंडिया को रहना होगा सावधान

कभी ऐसा कुछ देखा था ?

यह वीडियो को इंस्टाग्राम पर दो हफ्ते पहले शेयर किया गया था, जिसे लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। आपको बता दें, इस क्लिप को खबर लिखे जाने तक 60 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। साथ ही, सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर इस क्लिप को शेयर किया जा रहा है।

‘ये मेरा बेड है…’

इस परिवार के इंस्टाग्राम हैंडल का नाम @cowsblike है, जिस पर वह अपनी तीन गायों (गोपी, गंगा और पृथु) की प्यारी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करते रहते हैं।

इसे भी पढ़े -  UPSC Success Story : नक्सलियों से लड़ते-लड़ते CRPF अफसर ने UPSC किया क्लियर! हिड़मा के इलाके में पोस्टिंग, फिर भी नहीं छोड़ा सपना… ऐसे तैयारी किया असिस्टेंट कमांडेंट रॉकी कसाला

गाय को चश्मा लगा दिया !

इस वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि एक गाय घर के बिस्तर पर लेटी है। उसने चादर भी ओढ़ रखी है, ताकि उसे ठंड ना लगे। इसी तरह से इंस्टा यूजर ने अपनी गायों की देखभाल के कई वीडियो शेयर किए हैं, जिन्हें लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

error: Content is protected !!