विधानसभा अध्यक्ष डा. चरणदास महंत की बड़ी बहन का निधन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जताया दुख

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संतरा महंत के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। दिवंगत संतरा महंत छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत की बड़ी बहन हैं। संतरा महंत का हृदयघात से निधन हो गया है। उनका कोरबा के अस्पताल में इलाज चल रहा था।



मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत से फोन पर बात कर शोक संवेदनाएं प्रकट की। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए, संतरा महंत की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

इसे भी पढ़े -  CG Big News: जग्गी हत्याकांड मामले में अमित जोगी को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने 3 हफ्ते में सरेंडर करने के दिए निर्देश

error: Content is protected !!