Tata Safari Dark Edition Launch : आज नए कलेवर में लॉन्च होने वाली है पसंदीदा गाड़ी… जानिए इसके शानदार फीचर…

टाटा मोटर्स (Tata Motors) सोमवार को अपनी लोकप्रिय एसयूवी (SUV) टाटा सफारी (Tata Safari) का डार्क एडिशन लॉन्च करने वाली है. भारत में नेताओं के बीच काफी पसंद की जाने वाली इस कार के नए एडिशन में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं. कहा जा रहा है कि कंपनी ने इंटीरियर से लेकर एक्सटीरियर तक कई बदलाव किए हैं.

 



टाटा सफारी का यह नया एडिशन ऐसे समय लॉन्च हो रहा है, जब उत्तर प्रदेश और पंजाब समेत कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. Tata Safari, Toyota Fortuner और Mahidnra Scorpio जैसी गाड़ियां नेताओं को काफी पसंद आती हैं. खासकर उत्तर भारत में ये गाड़ियां नेताओं की फेवरिट हैं. चुनाव के बाद जीतकर आने वाले नए प्रत्याशी विधायक बनते ही गाड़ियां बदलते हैं. ऐसे में इस एडिशन के लॉन्च होने से टाटा सफारी की डिमांड और बढ़ सकती है.

डार्क एडिशन में आ चुकी हैं टाटा की ये कारें
टाटा मोटर्स इससे पहले Altroz, Nexon, Nexon EV और Harrier को डार्क एडिशन में उतार चुकी है. इन सभी के डार्क एडिशन में कंपनी ने कई नए अपडेट किए थे. इसी के आधार पर यह उम्मीद की जा रही है कि Tata Safari Dark Edition में भी कई बदलाव देखने को मिलेंगे. खबरों की मानें तो इसमें भी वही Oberon Black Colour देखने को मिल सकता है, जो Harrier के डार्क एडिशन में है.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

इंटीरियर और एक्सटीरियर में हो सकते हैं ये अपडेट
खबरों के अनुसार, एक्सटीरियर में ग्रिल तथा हेडलाइट और खिड़कियों के चारों तरफ ग्लॉस ब्लैक पेंट शेड का इस्तेमाल किया गया है. 18 इंच एलॉय व्हील्स के भी ब्लैक कलर में आने के अनुमान हैं. इंटीरियर में केंबिन में ऑल-ब्लैक थीम के इस्तेमाल का अनुमान है. यह पहली बार होगा, जब सफारी के किसी वेरिएंट में इंटीरियर में ब्लैक कलर का इस्तेमाल होगा. इससे पहले के सारे वेरिएंट स्टैंडर्ड, एडवेंचर और गोल्ड में इंटीरियर में या तो White या Beige कलर का इस्तेमाल हुआ है.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

इतनी ज्यादा हो सकती है कीमत
कीमत की बात करें तो Safari Dark Edition मौजूदा टॉप वेरिएंट  Tata Safari Gold से महंगी हो सकती है. इसी हिसाब से इसमें फीचर अपग्रेडेशन भी किया गया है. डार्क एडिशन के XZ और XZ+ जैसे ट्रिम पर बेस्ड होने की उम्मीद है. इसमें कंपनी की ओर से 8.8 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, वायरलेस चार्जर, जेबीएल ऑडियो सिस्टम, 7.0 इंच डिजिटल इंस्ट्रुमेंट क्लस्टर, पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर दिए जा सकते हैं.

इन कारों से होगी बाजार में टक्कर
इंजन की बात करें तो कंपनी ने इसमें 170hp क्षमता वाली 2.0 लीटर टर्बो डीजल इंजन का इस्तेमाल किया है. टाटा सफारी के स्टैंडर्ड एडिशन में इसी इंजन का इस्तेमाल हुआ है. इसमें 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ऑप्शन दिए जा सकते हैं. बाजार में इसकी टक्कर हाल ही में लॉन्च Mahindra XUV700, MG Hector Plus और Hyundai Alcazar जैसी कारों से होगी.

इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : छग शासन के माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती का केरा गांव में भव्य स्वागत, भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश शुक्ला के निवास पर हुआ आगमन

Related posts:

error: Content is protected !!