8 दिन बाद सूर्य बदलेंगे राशि, कुंभ राशि में करेंगे गोचर, इन चार राशियों को रहना होगा सावधान

सूर्य राशि परिवर्तन सभी राशियों को प्रभावित करेगा. वर्तमान समय में सूर्य मकर राशि में गोचर कर रहे हैं. सूर्य मकर राशि से निकलकर अब शनि की राशि कुंभ में प्रवेश करेंगे.

 



सूर्य राशि परिवर्तन 2022 
पंचांग के अनुसार 13 फरवरी 2022 को प्रात: 3 बजकर 12 मिनट पर सूर्य राशि परिवर्तन करेंगे. सूर्य कुंभ राशि में गोचर करेंगे. 15 मार्च तक सूर्य इसी राशि में विराजमान रहेंगे. इसके बाद मीन राशि में प्रवेश करेंगे. सूर्य का परिवर्तन इन चार राशियों के लिए विशेष होने जा रहा है. आइए जानते हैं, राशिफल.

वृषभ राशि (Taurus)- सूर्य का यह परिवर्तन कार्यों में बाधा प्रदान कर सकता है. योजना बनाकर कार्य करें. धैर्य बनाए रखें. जल्दबाजी में काम बिगड़ भी सकते हैं. अनावश्यक चिंता और भय की स्थिति भी बन सकती है. हर हाल में सकारात्मक रहना होगा. परिवार के सदस्यों और मित्रों के साथ विनम्रता पूर्वक बर्ताव करें. धन संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती हैं. कर्ज लेने की स्थिति से बचें. जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध रखने में दिक्कत आ सकती है. विवाद की स्थिति से बचें.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

सिंह राशि (Leo)- सूर्य गोचर आपके लिए कुछ उतार-चढ़ाव लेकर आ सकता है. छवि को लेकर सतर्क रहना होगा. प्रतिद्वंदी छवि को प्रभावित करने की कोशिश कर सकते हैं. अहंकार और क्रोध से बने बनाए कार्य भी बिगड़ सकते हैं. शत्रु आप पर हावी होने का प्रयास करेंगे. मित्र और परिजनों से संबंध खराब न करें. ऑफिस में अपने सहयोगियों के साथ प्रेम पूवर्क पेश आएं. नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है. जॉब बदलने का विचार मन में आ सकता है. अच्छे अवसर मिलने पर ही उचित कदम उठाएं. वरिष्ठ पदों पर बैठे लोगों से मनचाहा सहयोग प्राप्त करने में मुश्किल आएगी.

तुला राशि (Libra)- सूर्य का यह परिवर्तन आपके लिए महत्वपूर्ण है. इस दौरान कार्य स्थल पर नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है. बॉस को प्रसन्न रखने में मुश्किल आ सकती है. अज्ञात भय की स्थिति बनी रहेगी. सेहत के मामले में भी सावधानी बरतने की जरुरत है. विवाद की स्थिति से बचने का प्रयास करें. धन का निवेश सोच समझ कर करें. नहीं तो हानि भी उठानी पड़ सकती है. अचानक धन का लाभ होने का योग बना हुआ है. गलत संगत से बचें.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

कुंभ राशि (Aquarius)- सूर्य आपकी राशि में ही आ रहे हैं. कुंभ राशि में सूर्य का मिलाजुला फल यहां देखने को मिलेगा. लक्ष्य को पाने में मुश्किल आ सकती है. धैर्य बनाए रखना होगा. नई जॉब की तलाश कर रहे हैं तो उसमें सफलता मिल सकती है. लेकिन मनचाही स्थिति पाने के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है. आलस का त्याग करना होगा. धन का प्रयोग बहुत सावधानी से करें. बेहतर यही होगा कि बचत की दिशा में उचित कदम उठाएं. यात्राएं करनी पड़ सकती हैं. काम की अधिकता रहेगी. जीवनसाथी के लिए समय कम निकाल पाएंगे. जिस कारण दांपत्य जीवन प्रभावित हो सकता हैं.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि Khabar CG News किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

Related posts:

error: Content is protected !!