बलौदा पुलिस ने 5 किलो गांजा के साथ आरोपी शख्स को गिरफ्तार किया, भेजा गया जेल, बाइक भी जब्त

जांजगीर-बलौदा. बलौदा पुलिस ने बाइक में गांजा की तस्करी करते एक शख्स को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. आरोपी का नाम लक्ष्मी प्रसाद यादव है, जो चाम्पा के हनुमान धारा का रहने वाला है.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Sheorinarayan Big News : शिवरीनारायण के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में पोताई करने के दौरान 11 केवी करंट चपेट में आया युवक, हालत गंभीर, बिलासपुर में भर्ती, बिना सुरक्षा उपकरण के प्रिंसिपल के द्वारा कराया जा रहा था काम, FIR दर्ज

पुलिस को मुखबिर से पता चला कि एक शख्स, बाइक में गांजा लेकर जा रहा है, जिसके बाद जावलपुर गांव में पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा और उससे 5 किलो गांजा जब्त किया. मामले में पुलिस ने नारकोटिक्स एक्ट की धारा 20 बी के तहत जुर्म दर्ज किया है.

error: Content is protected !!