BIG NEWS : जांजगीर. हसौद क्षेत्र में दहेज हत्या के आरोप में पति समेत 6 लोग गिरफ्तार, प्रताड़ना से तंग आकर नवविवाहिता ने की थी खुदकुशी

जांजगीर-चाम्पा. हसौद पुलिस ने दहेज हत्या के आरोप में पति समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है और सभी 6 आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. मामला देवरघटा गांव का है.

 



पुलिस के मुताबिक, 1 जनवरी को देवरघटा गांव में सिमरन नाम की महिला ने कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी. जांच में पुलिस ने पाया कि पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा दहेज में बाइक और फ्रिज नहीं लाने को लेकर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था, जिसकी वजह से नवविवाहिता ने शादी के 6 माह के भीतर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big News : गोह के शिकार के बाद युवकों की एक गलती ने पहुंचाया जेल, शिकार का युवकों ने वीडियो बनाया, फिर ऐसा कुछ हुआ कि वन विभाग के राडार पर आ गए, 5 युवक गिरफ्तार...

जांच के बाद हसौद पुलिस ने आरोपी पति एसकुमार आजाद समेत 6 लोगों के खिलाफ़ आईपीसी की धारा 304 बी, 498, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया था और सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Birra Arrest : गांजा की अवैध परिवहन करने वाले 2 आरोपी को पुलिस ने सिलादेही गांव से किया गिरफ्तार, 3 किलो 780 ग्राम गांजा, स्कूटी जब्त, बिर्रा पुलिस की कार्रवाई
error: Content is protected !!