BIG NEWS : जांजगीर. सक्ती में 50 हजार रुपये की लूट, थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट, सीसी टीवी कैमरे में कैद हुए बदमाश – खबर सीजी न्यूज

जांजगीर-चाम्पा. बाराद्वार थाना क्षेत्र के झालरौंदा गांव के अरविंद आदिले ने सक्ती थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह सक्ती के सहकारी बैंक से अपनी पत्नी के साथ 50 हजार रुपये निकलवा कर घर लौट रहा था और बैंक से आगे पहुंचे थे कि पीछे से एक बाइक में दो बदमाश आए और बाइक में पीछे बैठी पत्नी के हाथ से थैले में रखा 50 हजार रुपये, पासबुक, चेक बुक को लूट कर फरार हो गए.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Murder Arrest : सरपंच के पिता की हत्या के मामले में पूर्व सरपंच सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों में पूर्व सरपंच सहित उसकी पत्नी, बेटा और भाई शामिल, सभी आरोपी भेजे गए जेल

जिसकी रिपोर्ट सक्ती थाने में दर्ज कराई गई है. रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 392, 34 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लुटेरों की पतासाजी में जुट गई है. लूट की वारदात सीसी टीवी में कैद हुई है. फिलहाल, पुलिस को बदमाशों का कोई सुराग नहीं मिला है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara Thief Arrest : घर में घुसकर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 3 हजार की चोरी कर भागने का कर रहा था प्रयास, एक अन्य आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस, गिरफ्तार आरोपी रायगढ़ का रहने वाला

Related posts:

error: Content is protected !!