बप्पी लहरी की इस लग्जरी कार को लेकर हो रही चर्चा, भारत में चुनिंदा लोग ही करते हैं सवारी

नई दिल्ली. मशहूर संगीतकार और गायक बप्पी लहरी आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन वो अपने अनमोल गानों की वजह से हमेशा ही फैंस के दिलों पर राज करते रहेंगे। वह न सिर्फ अपने गानों बल्कि अपने लग्जरी लाइफ के लिए भी जाने जाते थे। बप्पी लहरी के कार कलेक्शन लिस्ट में कई लग्जरी गाड़ियां हैं । मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके इस कलेक्शन में टेस्ला की कार भी शामिल है, जो देश में महज गिने-चुने हुए लोगों के पास है। आइये जानते है कितने महंगी है ये कार और इसकी खासियत

 



कीमत

कीमत की बात करें तो टेस्का एक्स की कीमत इंडिया में इसके अलग-अलग वैरियंट्स के आधार पर लगभग 50 लाख से 85 लाख रुपये के बीच है। लेकिन अभी इसको इंपोर्ट किया जा रहा है इसलिए इस पर हेवी टैक्स लगता है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : पिपरसत्ती गांव में नवरात्रि की धूम, महिला सेवा समिति ने की मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना, उत्साहपूर्वक महिलाओं ने लिया भाग

डिजाइन

इसमें आपको बेहद सादा लेकिन प्रीमियम फील वाला इंटीरियर मिलेगा। सबसे खास फीचर है इसका 17 इंच का टचस्क्रीन इंटरफेस। इस कार में डैशबोर्ड पर आपको न के बराबर फिजिकल बटन मिलेंगे, एसी कंट्रोल, विंडो ऑपरेशंस, इंफोटेनमेंट समेत लगभग सभी फीचर्स आप इसी एक टचस्क्रीन पैनल से कंट्रोल कर सकते हैं।

सेफ्टी फीचर्स

8 सराउंड कैमरों और 12 अल्ट्रासोनिक सेंसर्स की मदद से कार के अंदर बैठे-बैठे हर दिशा का 360 डिग्री व्यू देखा जा सकता है। फ्रंट फेसिंग सेंसर कोहरे, स्मॉग, तेज बारिश के बीच भी आगे के रास्ते की तस्वीर अंदर लगे स्क्रीन पर पेश करता रहता है।

रेंज

बैटरी की क्षमता के आधार पर इसके दो वेरिएंट हैं जिनकी रेंज करीब 355 से 400 किमी तक एक बार फुल चार्ज में जाती है। टेस्ला के सुपरचार्जिंग फीचर के दम पर इस सिर्फ 75 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकता है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : मां दुर्गा के पंडाल में गूंजे माता के जयकारे, जगराता कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता इंजी. रवि पाण्डेय हुए शामिल, पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

स्पीड

इलेक्ट्रिक कार होने का मतलब यह नहीं कि यह कार स्लो होगी। यकीन मानिए, यह कार सिर्फ 2.9 सेकंड में 0 से 100 kmph की रफ्तार पकड़ सकती है। सिर्फ यही नहीं, इसकी टॉप स्पीड भी 250 kmph तक जाती है।

बॉलीवुड में डिस्को और पॉप म्यूजिक का दौर शुरु करने वाले बप्पी लहरी का जन्म 27 नवंबर, 1952 को पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में हुआ था। आज भले ही पूरी दुनिया उन्हें बप्पी लहरी के नाम से जानती है लेकिन उनका असली नाम अलोकेश लहरी था। एफिडेविट के अनुसार, टेस्ला के अलावा दिवंगत गायक के पास 4 अन्य लग्जरी कारें हैं, जिसमें बीएमडब्ल्यू और ऑडी जैसी लग्जरी कारें शामिल हैं।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

Related posts:

error: Content is protected !!