भारत रत्न स्व. लता मंगेशकर और कत्थक सम्राट स्व.पं. बिरजू महाराज को श्रद्धांजलि देने 24 फरवरी को कार्यक्रम का आयोजन

जांजगीर-चाम्पा. ग्राम पंचायत हसौद में भारत रत्न स्वर कोकिला स्व.लता मंगेशकर तथा पदमविभूषण, कत्थक सम्राट पं. बिरजू महाराज के द्वारा संगीत में योगदान का पावन स्मरण करते हुए संगीत द्वारा भावभिनी श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन 24 फरवरी को रात्रि 8 बजे से माँ महामाया प्राँगण हसौद में होगा. यहां संगीत महाविद्यालय के संयोजकत्व में स्व. लता जी के गीतों की प्रधानता के साथ कत्थक नृत्य की प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र होगा, जिसमें क्षेत्रीय संगीत परिवार द्वारा शाम 6 से प्रारंभ किया जायेगा.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : हरिलीला ट्रस्ट के आयोजन ‘भक्ति राग जांजगीर’ में शामिल होंगे केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, 16 अक्टूबर को शहनाज अख्तर की भक्ति संध्या एक शाम माँ के नाम कार्यक्रम हाईस्कूल मैदान में आयोजित, प्रवेश निःशुल्क

कार्यक्रम को लेकर आयोजक जय माँ सेवा समिति हसौद के द्वारा सभी संगीत प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की है.
यहां गौरीशंकर साहू, लक्ष्मण साहू, मनबोध साहू, लखन चन्द्रा, गोपी कश्यप, संतोष कश्यप, शेषनारायण सोनी, हीरो सोनी, निर्मल राजपूत, दूजराम साहू, सहित सभी लोग कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे हुए हैं।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नवरात्रि के पावन पर्व पर मां के आशीर्वाद से 102 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने परिवारों के चरण पखारकर किया स्वागत, जिले को धर्मांतरण मुक्त बनाने का आह्वान

Related posts:

error: Content is protected !!