BUDGET 2022 : बड़े ऐलान से पहले कम हुए गैस के दाम, आम जनता को महंगाई से बड़ी राहत, जानिए अब कितने में मिलेगा गैस सिलेंडर…

नई दिल्ली. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश का आम बजट पेश कर रही हैं। इससे पहले ही लोगों को महंगाई से बड़ी राहत मिली है। बजट पेश होने से पहले ही गैस की कीमतों में कमी आई है। सरकारी तेल कंपनियों ने बजट से कुछ देर पहले रसोई गैस के दाम जारी किए हैं।



इससे कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर सस्ते हो गए। एलपीजी सिलेंडर के दाम में 91.50 रुपये की कमी की गई है। दाम में यह कटौती आज से लागू हो गई है। नए कीमत के अनुसार, अब दिल्ली वालों को 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम कम होकर 1907 रुपये में मिलेंगे।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : बनारी गांव में नशामुक्त एवं बाल विवाह मुक्त अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक आयोजित, बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत की दिलाई गई शपथ, युवोदय के स्वयंसेवक ने निभाई सहभागिता

आपको बता दें कि इस फैसले को आगामी चुनावों से जोड़कर भी देखा जा रहा है। दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले डोमेस्टिक सिलेंडर के दाम 899.50 रुपये होंगे।

error: Content is protected !!