चंद्रयान-2 ऑर्बिटर ने सौर प्रोटॉन घटनाओ का पता लगाएगा, इसरो ने बताये इसके फायदे…

चंद्रयान-2 ऑर्बिटर पर मौजूद एक ‘लार्ज एरिया सॉफ्ट एक्स-रे स्पेक्ट्रोमीटर’ (क्लास) ने सौर प्रोटॉन घटनाओं (एसपीई) का पता लगाया है, जो अंतरिक्ष में मनुष्यों के लिए विकिरण जोखिम को काफी बढ़ा देती हैं.भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बुधवार को यह जानकारी दी.



इसरो ने बताया कि 18 जनवरी को इस उपकरण ने कोरोनल मास इजेक्शन (सीएमई) का भी पता लगाया, जो आयनित सामग्री और चुंबकीय क्षेत्रों की एक शक्तिशाली धारा है और कुछ दिनों बाद पृथ्वी पर पहुंचती है. इससे भू-चुंबकीय तूफान आते हैं और ध्रुवीय आकाश में प्रकाश पैदा होता है. इसने कहा कि इस तरह के बहु-बिंदुओं वाले अवलोकन विभिन्न ग्रह प्रणालियों को समझने में मदद करते हैं.

इसे भी पढ़े -  TATA Sierra, Duster या Seltos; कौन सी SUV है आपकी फैमिली के लिए सबसे सुरक्षित, पढ़ें पूरी डिटेल्स

error: Content is protected !!