छग का सबसे प्राचीन शिवरीनारायण मेला 16 से, कलेक्टर और नपं अध्यक्ष के साथ जनप्रतिनिधियों की हुई बैठक

जांजगीर-चाम्पा. धार्मिक नगरी शिवरीनारायण में 16 फरवरी माघी पूर्णिमा से छग के सबसे बड़े और प्राचीन मेले की शुरुआत होगी. 15 दिनों के शिवरीनारायण मेले के आयोजन की तैयारी को लेकर आज कलेक्टर जितेंद्र शुक्ला और शिवरीनारायण नगर पंचायत की अध्यक्ष अंजनी मनोज तिवारी समेत अन्य जनप्रतिनिधि की बैठक हुई, जहां कोरोना गाईडलाइन के तहत मेला आयोजन की तैयारी को लेकर चर्चा की गई.

 



5 फरवरी को शिवरीनारायण में जांजगीर एसडीएम कमलेश नंदिनी साहू भी जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिकों की बैठक लेंगी.
जांजगीर की बैठक में नपं के उपाध्यक्ष राजेन्द्र यादव, पार्षद मनोज तिवारी समेत अन्य पार्षद और कर्मचारी मौजूद थे.

इसे भी पढ़े -  Champa News : सिवनी के पांच वूशु खिलाड़ियों का राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चयन, गांव का नाम करेंगे रोशन, चार बालिकाएं और एक बालक चेन्नई में छत्तीसगढ़ का करेंगे प्रतिनिधित्व, प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में कर रहे तैयारी

आपको बता दें, शिवरीनारायण में हर साल 15 दिनों का मेला लगता है. छग के सबसे प्राचीन मेले के रूप में शिवरीनारायण की पहचान है. शिवरीनारायण को पुरी के जगन्नाथ का मूलस्थान माना जाता है और मान्यता है कि माघी पूर्णिमा के दिन भगवान जगन्नाथ, शिवरीनारायण में विराजते हैं. इस दिन भगवान के दर्शन की बड़ी मान्यता है और यही वजह है कि इस दिन लोगों की भीड़ उमड़ती है.
धार्मिक नगरी शिवरीनारायण, आज आस्था का केंद्र है. शिवरीनारायण के मेले में छग के अलावा ओड़ीसा, मध्यप्रदेश, झारखंड, बिहार, उत्तरप्रदेश, दिल्ली, महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों से लोग आते हैं.

इसे भी पढ़े -  Janjgir : डाक विभाग के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय डाक संघ पत्र लेखन प्रतियोगिता 2026 आयोजित की गई, विवेकानंद स्कूल की छात्राओं ने जीता इनाम...

Related posts:

error: Content is protected !!