छत्तीसगढ़ : भूमिहीन कृषि मजदूरों को अब मिलेंगे 7 हजार रुपए, सीएम भूपेश बघेल ने राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना की राशि बढ़ाने की कही बात

रायपुर. छत्तीसगढ़ के ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूरों को अब 6 हजार के बजाए अब 7 हजार रुपए मिलेंगे। सीएम भूपेश बघेल ने राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना की राशि में बढ़ोत्तरी करने की बात कही है। दरअसल, आज इस योजना का शुभारंभ करते हुए राहुल गांधी ने इस योजना की राशि बढ़ाने की बात कही थी, जिसके बाद अब राज्य सरकार ने इसे बढ़ाने का फैसला लिया है।

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट

आपको बता दें कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार को रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में ‘राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना’ की शुरुआत की। इस योजना के तहत ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर परिवार को तीन किश्तों में प्रति वर्ष छह हजार रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी। राहुल ने इस अवसर पर योजना के तीन लाख 55 हजार हितग्राहियों के खाते में पहली किश्त के रुप में दो हजार रुपए की राशि जारी की। इस योजना के लिए बजट में 200 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : किसान स्कूल के रामाधार देवांगन का कृषि मंत्री ने किया सम्मान, अलसी और केला, भिंडी, अमारी के अलावा चेच के रेशे से बनाते हैं कपड़ा, प्रधानमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों और राज्यमंत्रियों को भेंट कर चुके हैं प्राकृतिक रेशे से बनी जैकेट

Related posts:

error: Content is protected !!